विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2025

Rajasthan: देर रात किरोड़ीलाल मीणा ने बीकानेर की फैक्ट्री में की छापेमारी, नकली बॉयो डीजल के स्टोरेज की मिली थी सूचना

Bikaner News: छापेमारी के दौरान पलंग के नीचे रखे बॉक्स से 15 लाख रुपए नकद भी मिले. साथ ही कई ई-वे बिल भी मिले.

Rajasthan: देर रात किरोड़ीलाल मीणा ने बीकानेर की फैक्ट्री में की छापेमारी, नकली बॉयो डीजल के स्टोरेज की मिली थी सूचना

Kirodi Lal Meena raided factory in Bikaner: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार (5 नवंबर) देर रात बीकानेर जिले के नापासर गांव में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान करीब डेढ़ लाख लीटर इंडस्ट्रियल ऑयल बरामद किया गया. वहीं, पलंग के नीचे रखे बॉक्स से 15 लाख रुपए नकद भी मिले. सूत्रों के अनुसार, मंत्री मीणा को नापासर में नकली बॉयो डीजल के स्टोरेज की जानकारी मिली थी. सूचना पर उन्होंने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को टीम भेजने के निर्देश दिए और खुद मौके पर पहुंचे. इसके बाद फैक्ट्री का जायजा लिया.

लुधियाना और दिल्ली भेजे जाते थे कंटेनर

फैक्ट्री में बड़े-बड़े कंटेनर में ऑयल भी मिला है. यह केमिकल सूरत से लुधियाना और दिल्ली भेजा जाता था, जिसके लिए बाकायदा ई-वे बिल भी बनाए गए थे. जांच में कई ई-वे बिल मिले, जो सूरत-अहमदाबाद से उत्तर भारत के शहरों के नाम पर बने थे.

दावा- बीकानेर में ऐसी कई फैक्ट्रियां चल रही'

फैक्ट्री संचालक केशव विजय ने दावा किया कि यह केमिकल औद्योगिक उपयोग के लिए तैयार किया जाता है, जिसका इस्तेमाल भुजिया फैक्ट्रियों में होता है. उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर में इस तरह के इंडस्ट्रियल तेल बनाने वाली कई और फैक्ट्रियां भी संचालित हैं.

यह भी पढ़ेंः बिहार चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू, राजस्थान सीएम की मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com