विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2025

JJM घोटाले में 20 अधिकारियों के खिलाफ ACB जांच की मांग, किरोड़ी बोले- A फंस जाए, B बच जाए... ऐसा न हो

जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की 20 अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग पर किरोड़ी लाल ने प्रतिक्रिया दी है. किरोड़ी का बयान ऐसे समय में आया है, जब कल ही मुख्यमंत्री ने 6 अफसरों के खिलाफ ACB जांच की अनुमति दी थी.

JJM घोटाले में 20 अधिकारियों के खिलाफ ACB जांच की मांग, किरोड़ी बोले- A फंस जाए, B बच जाए... ऐसा न हो
किरोड़ी लाल मीणा
@DrKirodilalBJP

Rajatshan News: राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की तरफ से 20 अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि सरकार को सभी 20 अधिकारियों के खिलाफ जांच की अनुमति देनी चाहिए. मुझे नहीं पता कि सरकार इस पर क्या करेगी? 

'सभी की जांच की अनुमति देनी चाहिए'

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि एसीबी ने 20 अधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए 17–ए की जांच की अनुमति मांगी थी. उसमें से कुछ अभी भी रह गए हैं. किरोड़ी ने कहा कि 'ए' फंस जाए और 'बी' बच जाए, ऐसा नहीं होना चाहिए. मेरा मानना है कि सरकार को सभी की अनुमति देनी चाहिए. सरकार को बिना भेदभाव सभी की जांच की मंजूरी देनी चाहिए.

इससे पहले सोमवार को ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेजेएम घोटाले में जलदाय विभाग के तत्कालीन एसीएस सुबोध अग्रवाल सहित 6 अफसरों के खिलाफ एसीबी को जांच की अनुमति दी थी. किरोड़ी ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए JJM  की जांच पर अपनी बात रखी.

लॉन में बैठकर किरोड़ी ने लगाया मंत्री दरबार

इससे पहले आज ही किरोड़ी लाल ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद में अपने कार्यालय के बाहर लॉन में बैठकर 'मंत्री दरबार' लगाया. इस अनूठे जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही तुरंत समाधान के प्रयास किए, जिसके तहत उन्होंने परिवहन मंत्री को भी फोन किया. 

डॉ. मीणा ने राज्य में खाद और बीज की कमी को लेकर संश्य दूर किया. उन्होंने कहा कि खाद पर्याप्त है. जितनी हमने मांग की है, उतनी खाद केंद्र से मिल रही है.  यूरिया के लिए लाइनें लगने के सवाल पर उन्होंने बताया कि यूरिया आने से पहले टोकन थमा दिए जाते हैं, जिसके बाद सभी किसान एक साथ आ जाते हैं, जिससे लाइन लग जाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com