विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर मैकेनिक और ट्रक ड्राइवर में जमकर चले लात-घूंसे, आधे घंटे तक फंसे रहे वाहन

किशनगढ़ में पैसे के लेनदेन को लेकर ट्रक चालक और मैकेनिक के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई. ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पर ट्रक अड़ा दिया, जिससे लंबा जाम लग गया.

किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर मैकेनिक और ट्रक ड्राइवर में जमकर चले लात-घूंसे, आधे घंटे तक फंसे रहे वाहन
किशनगढ़ हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा.
NDTV Reporter

Ajmer News: जयपुर रोड हाईवे स्थित नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली लेनदेन का विवाद 'सड़क युद्ध' में बदल गया. एक ट्रक चालक और ऑयल-ग्रीस का काम करने वाले मैकेनिक के बीच पैसों को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले.

हाईवे पर दंगल

जानकारी के अनुसार, मैकेनिक और ट्रक ड्राइवर के बीच बकाया रुपयों को लेकर बहस शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई. हाईवे पर अचानक हुए इस हंगामे को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. गुस्से में आए ट्रक चालक ने अपना वाहन हाईवे के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिससे तेज रफ्तार हाईवे की रफ्तार थम गई.

कतार में फंसे वाहन

बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने के कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. भीषण गर्मी के बीच राहगीर और वाहन चालक काफी देर तक परेशान रहे. सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस से ASI जगदेव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पहले ट्रक को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और फिर मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया.

पुलिस की कार्रवाई जारी

ASI जगदेव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला रुपये के बकाया भुगतान का सामने आया है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी है. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर स्थिति सामान्य हो सकी.

ये भी पढ़ें:- रविंद्र सिंह भाटी का हाथ पकड़कर विधानसभा के अंदर ले गईं वसुंधरा राजे, वायरल हुई 'घड़ी' वाली तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close