विज्ञापन

Rajasthan: कोटा बाल संप्रेषण गृह से फरार 1 बाल अपचारी डिटेन, 8 की तलाश जारी

Rajasthan News: 1 फरवरी को छत की जाली तोड़कर भागे नौ बाल अपचारियों में से एक को आरके पुरम थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Rajasthan: कोटा बाल संप्रेषण गृह से फरार 1 बाल अपचारी डिटेन, 8 की तलाश जारी
Kota News
NDTV

Kota News: कोटा के बाल सुधार गृह से 1 फरवरी को छत की जाली तोड़कर भागे नौ बाल अपचारियों में से एक को आरके पुरम थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बाल सुधार गृह में हुई इस घटना के बाद से कोटा पुलिस की अलग-अलग टीमें बाकी बचे 8 उनकी तलाश में लगातार लगी हुई हैं. पुलिस ने जिस बाल अपराधी को हिरासत में लिया है, उसे शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके से हिरासत में लिया गया था. 

सभी बाल अपचारियों पर संगीन मामले हैं दर्ज

बाल सुधार गृह से भागे सभी नाबालिग अपचारियों पर गंभीर  आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि इनमें से कई नाबालिग अपचारी पर POCSO, लूट, हत्या की कोशिश और दूसरे मामलों समेत 15 से ज़्यादा केस दर्ज हैं. जांच अधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी  अपचारियों की तलाश के लिए संबंधित पुलिस स्टेशनों से भी संपर्क किया है. हिरासत में लिए गए नाबालिग  अपचारियों  से दूसरे बच्चों के बारे में पूछताछ की गई.

कैसे भागे थे सभी बाल अपचारी

1 फरवरी को बाल सुधार गृह की छत की जाली काटकर भागे सभी बाल अपराधी घटना के बाद कुछ समय तक साथ रहे और उसके बाद सभी अलग हो गए. पुलिस पूछताछ और जांच में पता चला है कि जनवरी महीने में सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देकर भागे दो बाल अपराधी, जिन्हें कुछ दिनों बाद हिरासत में लिया गया था, वे भी दूसरी बार भागे 9 बाल अपराधियों में शामिल हैं और इन दोनों ने प्लानिंग करके बाकी सात बाल अपराधियों को बाल सुधार गृह से भगा दिया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: विधानसभा में कोर्ट पर तकरार, विपक्ष बोला- बहानेबाजी छोड़ो; मंत्री बोले- 5 साल में रचेंगे इतिहास

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर कलेक्‍टर के नाम पर ठगी! DM की फोटो लगाकर अधिकारियों से वाट्सएप पर मांगा पैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close