कोटा महंत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 6 दिन में पुलिस ने पकड़े हत्यारे

कोटा के चर्चित महंत देवानंद महाराज हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अब 6 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद कातिल पुलिस की गिरफ्त में हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोटा के चर्चित महंत देवानंद महाराज हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में महंत देवानंद महाराज की नृशंस हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी. बीते 6 दिनों से पुलिस की 1 दर्जन टीमें दिन-रात अपराधियों की तलाश में जुटी थीं. आखिरकार, पुलिस ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों को धर दबोचा है. सिटी एसपी आज( 11 जून) शाम 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस हत्याकांड की पूरी परतें खोलेंगी और हत्या के पीछे की मंशा और साजिश का खुलासा करेंगी. 

चाकुओं से गोदकर की थी हत्या

जिले के बोरखेड़ा थाना इलाके में स्थित 1300 साल पुराने चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की बीते शुक्रवार ( 5 जून) देर रात चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है थी. वारदात के वक्त महंत अपने कमरे में सो रहे थे. इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था. घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुट गया था और आखिरकार उनको सफलता मिल गई है.  

Advertisement

राजमना गांव के थे संत देवानंद 

संत देवानंद महाराज चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) के राजमना गांव के निवासी थे. सवाई माधोपुर के ढूंढा गांव से उनकी शवयात्रा निकाली गई थी और चाणक्य दह आश्रम में अंतिम संस्कार हुआ. उनकी हत्या के बाद कोटा से सवाई माधोपुर तक गम का माहौल था. संत समाज, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के लोगों में गुस्सा भी इस घटना को लेकर लगातार गुस्सा बना हुआ था. 

यह भी पढ़ें- 

कोटा के 1300 साल पुराने मठ में महंत की हत्या, भड़के साधु-संतों ने कहा- 'कातिलों का एनकाउंटर करो, वरना...'

कोटा में महंत देवानंद की हत्या, धारदार हथियार से हमला करने के बाद बदमाश फरार

संत देवानंद महाराज को आश्रम पर दी गई समाधि, श‍िष्‍यों की आंखें हुईं नम