विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2025

कोटा की महक शर्मा एशिया कप के वुशु इवेंट में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व, चीन में होगी प्रतियोगिता

महक वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वह भारतीय टीम की चयन ट्रायल में भी बेहतर प्रदर्शन करके इंडिया कैंप व अंतराष्ट्रीय कैंप चीन के लिए चयनित हुईं.

कोटा की महक शर्मा एशिया कप के वुशु इवेंट में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व, चीन में होगी प्रतियोगिता
कोटा की महक शर्मा एशिया कप के वुशु इवेंट में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व, चीन में होगी प्रतियोगिता

Rajasthan News: कोचिंग सिटी कोटा के खिलाड़ी खेलों में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं. बूंदी जिले के छोटे से गांव सीन्ता से निकल कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा की पहचान बना चुकी कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी महक शर्मा अब चीन में 2 जुलाई से 7 जुलाई के बीच आयोजित होने वाले एशिया कप के वुशु इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी. किसान अशोक शर्मा व सरिता शर्मा की बेटी महक शर्मा ने पिछले साल आयोजित हुई चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता था.

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ले चुकी हिस्सा

इनमें खेलो इंडिया वूमेंस लीग, नेशनल गेम्स उत्तराखंड, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप देहरादून उत्तराखंड, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शामिल है. भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भी बेहतर प्रदर्शन करके इंडिया कैंप व अंतराष्ट्रीय कैंप चीन के लिए चयनित हुईं. यही नहीं महक वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

कोटा वुशु एसोसिएशन के महासचिव और महक के कोच अशोक गोतम ने बताया कि पिछली 1 जून से 1 जुलाई के बीच चीन में अंतरराष्ट्रीय कैंप आयोजित किया गया था. राजस्थान की 3 खिलाड़ी जिसमें जयपुर से जानवी मेहरा, गंगानगर से निकिता बंसल और कोटा से महक शर्मा का चयन किया गया था.

5 किलोग्राम भार वर्ग में महक शर्मा करेंगी प्रतिनिधित्व

कैंप समाप्त होने के बाद चीन में ही 2 से 7 जुलाई के बीच एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें महक शर्मा 75 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. कोटा महाबली स्पोर्ट एकेडमी से अब तक 6 खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं. जिनमे दो बालक, चार बालिकाएं शामिल हैं.

बालिका वर्ग में याशिता कुमावत, दिव्यांशी और अब महक शर्मा, वही बालक वर्ग में महिपाल सिंह गुर्जर और तोसिफ हसन हैं. राजस्थान को पहला अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक महिपाल सिंह के रूप में 2013 में 7वी जूनियर एशियन चैंपियनशिप मनिला फिलिपींस में मिला था. 

यह भी पढ़ें- 

कौन हैं IAS अधिकारी नेहा बयाडवाल? जिन्होंने UPSC की तैयारी के दौरान 3 साल नहीं चलाया मोबाइल फ़ोन 

गुर्जर समाज और MBC वर्ग की विभिन्न मांगों पर बनी कमिटी की पहली बैठक, जानें क्या लिया गया फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com