विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

अजमेर जेल में बने दोस्त से राजस्थान के ठेकेदार की रैकी करवा रहा था रोहित गोदारा, पुलिस ने फेल कर दिया प्लान

हाड़ौती में दहशत फैलाने की बड़ी साजिश फेल हो गई है. पुर्तगाल में बैठा रोहित गोदारा कोटा के बदमाशों से ठेकेदार की रैकी करवा रहा था. पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर वारदात को टाल दिया और 4 बदमाशों को दबोच लिया.

अजमेर जेल में बने दोस्त से राजस्थान के ठेकेदार की रैकी करवा रहा था रोहित गोदारा, पुलिस ने फेल कर दिया प्लान
पुर्तगाल से रंगदारी मांग रहा था रोहित गोदारा, कोटा पुलिस ने अमन बच्चा समेत 4 को दबोचा
NDTV Reporter

Kota News: हाड़ौती क्षेत्र में अपना खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे गैंगस्टरों के नेटवर्क को कोटा पुलिस ने करारा झटका दिया है. पुर्तगाल से बैठकर राजस्थान में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने कोटा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमन बच्चा समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

निशाने पर था रावतभाटा का बड़ा ठेकेदार 

खुलासा हुआ है कि रोहित गोदारा पुर्तगाल से बैठकर रावतभाटा के एक बड़े ठेकेदार से लाखों रुपये की रंगदारी मांग रहा था. इस काम को अंजाम देने के लिए उसने कोटा के हिस्ट्रीशीटर अमन बच्चा को ठेकेदार की रैकी करने का जिम्मा सौंपा था. कोटा पुलिस को समय रहते इस खतरनाक साजिश का इनपुट मिल गया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ठेकेदार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और बड़ी वारदात होने से पहले ही जाल बिछाकर बदमाशों को दबोच लिया.

अजमेर जेल में हुई थी गोदारा-बच्चा का पहचान

जांच में सामने आया कि अमन बच्चा और रोहित गोदारा की पहचान अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी. वहीं से इनके बीच नेटवर्क शुरू हुआ. पुलिस ने अमन बच्चा के साथ मोहम्मद आदिल खान, इरशाद उर्फ इशू और सोहेब उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही रोहित गोदारा और उसके साथी महेंद्र डेडाना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई से अलग अपना साम्राज्य!

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित गोदारा अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अलग होकर अपना खुद का नया नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. वह विदेशों में बैठकर राजस्थान के व्यापारियों और ठेकेदारों को निशाना बना रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला करीब 3 महीने पुराना है, जिसकी कड़ियां जोड़कर अब इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में हाईवे किनारे बने होटल-ढाबों पर चलेगा बुलडोजर, 75 मीटर के दायरे में आने वाले निर्माण होंगे जमींदोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com