Sikar Hotelier ransom News: राजस्थान के सीकर जिले में एक होटल कारोबारी को अपना निशाना बनाया हैय. कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा औऱ वीरेंद्र चारण गिरोह का नाम लेकर कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. धमकी विदेशी नंबरों से कॉल कर के दी गई है. साथ ही स्पष्ट कहा है कि यदि रकम नहीं दी गई तो अंजाम बुरा होगा. इस सनसनीखेज मामले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
विदेशी नंबरों से आए कॉल और वॉइस मैसेज
जानकारी के अनुसार, होटल कारोबारी राकेश कुमार खीचड़ ने गोकुलपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसे 7 और 8 मई को उसे विदेशी नंबरों से कॉल आए. कॉल करने वाले ने खुद को राहुल रिणाउ बताया और गैंगस्टर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण का सदस्य बताया. आरोपी ने न केवल फोन पर धमकाया, बल्कि व्हाट्सएप पर डराने वाली वॉइस रिकॉर्डिंग भी भेजी.
विदेशी नंबरों के आधार पर जांच शुरू
मामले में गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. और विदेशी नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
कौन है धमकी देने वाला राहुल रिणाउ?
होटल व्यापारी को धमकी देने वाला आरोपी राहुल रिणाउ मूल रूप से सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र का रहने वाला है . कई साल पहले वे विदेश चला गया था. पिछले कुछ सालों से उसका नाम गैंगस्टर वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा गिरोह के संपर्क में आने की चर्चाओं में रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी द्वारा इससे पहले भी जिले के कई लोगों को धमकी देने के मामलों सामने आ चुके है. फिलहाल पुलिस से पूरे मामले की जांच कर रही है.