विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर की कालाबाजारी पर लगाम नहीं! कोटा में मैस संचालकों से जमकर पैसे वसूल रहे गैस एजेंसी के संचालक

एनडीटीवी रिपोर्टर ने मैस संचालक और गैस एजेंसी के प्रतिनिधि के बीच बातचीत को रिकॉर्ड किया. इस कॉल के दौरान एजेंसी की महिला प्रतिनिधि ब्लैक में सिलेंडर देने को तैयार हो गई.

कमर्शियल सिलेंडर की कालाबाजारी पर लगाम नहीं! कोटा में मैस संचालकों से जमकर पैसे वसूल रहे गैस एजेंसी के संचालक
प्रतीकात्मक तस्वीर

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का लगातार मामले सामने आ रहे हैं. एनडीटीवी की टीम ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन किया. कोटा में मैस संचालक और गैस एजेंसी के प्रतिनिधि के बीच बातचीत रिकॉर्ड कर खुलासा किया. गैस एजेंसी प्रतिनिधि बिना दस्तावेज के ब्लैक में भी सिलेंडर देने को तैयार था. दरअसल, गैस की किल्लत की चर्चाओं के बीच जमाखोरी और कालाबाजारी का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. लगातार इसे लेकर शिकायत भी मिल रही थी. जब रिपोर्टर ने एक मेंस संचालक से गैस एजेंसी पर बात करवाई तो इस बात की पुष्टि हुई. 

प्रशासन के आदेश की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

कॉल के दौरान एजेंसी की महिला प्रतिनिधि ने खुले तौर पर इस बात को स्वीकारा और सिलेंडर सप्लाई करने के लिए हामी भरी. इस मामले में साफ तौर पर जाहिर है कि एजेंसी कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेशों को भी मानने को तैयार नहीं है.

रसद अधिकारी बोले- मामले में होगा एक्शन

इस स्टिंग के बाद जिला रसद अधिकारी से भी बात की. उनका कहना है कि कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार टीमें अलर्ट है. साथ ही कहा कि संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ एक्शन होगा. जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीणा ने कहा है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः जोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, 170 दिन बाद खत्म हुई NSA की हिरासत


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close