विज्ञापन

झालावाड़ पहुंचा कूनो का चीता KP-3, डर के साए में जी रहे ग्रामीण  

झालावाड़ा का मनोहर थाना टीम मॉन‍िटर‍िंग कर रही है. चीता आने की सूचना पर लोगों में दशहत का माहौल है. 

झालावाड़ पहुंचा कूनो का चीता KP-3, डर के साए में जी रहे ग्रामीण  
झालावाड़ में नजर आया कूनो का चीता KP-3.

कूनो से निकला चीता KP-3 राजस्थान में दस्तक दे चुका है. बारां होते हुए चीते की एंट्री झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके में हुई, जिससे ग्रामीणों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल है. गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं. व‍न व‍िभाग की टीम मॉनिटरिंग कर रही है.  

चंदीपुर रेंज में पहुंचा चीता 

कूनो नेशनल पार्क का चीता KP-3 बारां जिले के शेरगढ़ और हरनावदाशाहजी क्षेत्र से गुजरते हुए झालावाड़ जिले की मनोहरथाना चंदीपुर रेंज में पहुंचा. शाम के समय चीते की मूवमेंट 4 ग्राम पंचायत अर्जुनपुरा, खेरखेड़ा, शोरती और चंदीपुर में देखी गई. इन गांवों से होते हुए चीता पचेटा गांव तक पहुंचा. 

ग्रामीणों ने देखा चीता  

आशंका जताई जा रही है कि चीता KP-3 मध्य प्रदेश के गुना जिले की ओर बढ़ गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने चीते की हलचल देखे जाने की पुष्टि की है.  ग्रामीणों में डर का माहौल है, वहीं लोग सतर्क भी नजर आ रहे हैं. 

वन विभाग की टीम की नजर 

वन विभाग से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, कूनो नेशनल पार्क की स्पेशल ट्रैकिंग टीम और मनोहर थाना वन रेंज की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं. चीते की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा को धमकी भरा मेल, 'दोपहर 12 बजे बम फटने वाले हैं, सभी VIP को तुरंत निकालें'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close