विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2025

जयपुर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

घर में अकेली रही 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है.

जयपुर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर.

राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक विशेष अदालत ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. विशेष सरकारी अभियोजक राकेश महर्षि ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की अदालत के न्यायाधीश तिरुपति कुमार गुप्ता ने आरोपी रूप सिंह बैरवा (33) को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार दिया.

उन्होंने बताया कि घटना के समय नाबालिग की मां (घरेलू सहायिका) काम करने के लिए बाहर गई थी और आरोपी ने लड़की को अपने घर में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया था. अदालत ने बैरवा पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.

अप्रैल 2024 में हुई थी घटना

उन्होंने बताया कि घटना अप्रैल 2024 में हुई थी, जिसके बाद लड़की की मां ने शिप्रा पथ थाने में मामला दर्ज कराया था. महर्षि ने बताया कि आरोपी ने लड़की को घर में अकेली देखकर उसे गुटखा लाने के लिए कुछ पैसे दिए और जब बच्ची वापस लौटी तो उसने बाकी बचे पैसे अपने पास रखने को कहा.

जान से मारने की आरोपी ने दी थी धमकी

उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस बीच कमरे को बंद कर लड़की से दुष्कर्म किया. महर्षि ने बताया कि आरोपी ने लड़की को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. उन्होंने बताया कि लड़की ने घटना के बारे में अपनी मां और पड़ोसियों को बताया, जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया.

यह भी पढ़ें - राजस्थान यूनिवर्सिटी के माही हॉस्टल में एक छात्रा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com