विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2025

मदन दिलावर के फैसले से राजस्थान के शिक्षकों में मचेगा बवाल, कहा- छात्र हुए फेल तो शिक्षकों का होगा मूल्यांकन

परीक्षा में छात्रों को आने वाले नंबर को लेकर मदन दिलावर ने कड़ा फैसला लिया है. लेकिन इस फैसले से शिक्षकों में बवाल मच सकता है.

Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनों शिक्षा को लेकर कई फैसले ले रहे हैं. हाल ही में उन्होंने बोर्ड परीक्षा और REET परीक्षा के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. वहीं अब परीक्षा में छात्रों को आने वाले नंबर को लेकर मदन दिलावर ने कड़ा फैसला लिया है. लेकिन इस फैसले से शिक्षकों में बवाल मच सकता है. मदन दिलावर ने अपने फैसले में कहा है कि अगर अच्छे नंबर लाने वाले छात्र अगर थ्योरी में फेल होंगे तो शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा.

थ्योरी में छात्रों को लाना होगा 50 प्रतिशत नंबर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि राजकीय विद्यालय में शिक्षक द्वारा सत्रांक यानी सेशन के दौरान प्रैक्टिकल में 20 में से 20 नंबर छात्र को देती है. उस छात्र को थ्योरी में 80 में से 40 नंबर यानी 50 प्रतिशत नंबर लाना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो बच्चों को तो पास कर दिया जाएगा लेकिन मास्टर साहब फेल हो जाएंगे. यानी अगर छात्र फेल भी हुए तो शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नवाचार के सवाल पर कहा कि अभी कोई भी नवाचार करने का हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि सरकार के जो आदेश-निर्देश हैं उसमें प्रगाढ़ता लाने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि वह भी व्यवस्थित हो जाएगा तो भी काफी कुछ ठीक हो जाएगा. इसके साथ अब शिक्षक द्वारा कक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने पर हमने प्रतिबंध लगा दिया है और धार्मिक पूजा पाठ के लिए स्कूल समय में छुट्टी लेना भी अब बंद कर दिया है. जिससे की छात्रों की पढ़ाई पर इसका असर ना पड़े.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान बोर्ड और REET के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिये कड़े निर्देश, अधिकारियों से कहा- पुख्ता इंतजाम करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com