विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2025

जैसलमेर में स्पा सेंटर पर बड़ी पुलिस कार्रवाई, देह व्यापार का भंडाफोड़; लाखों की नकदी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से 3 लाख 14 हजार रुपये की नकद राशि भी बरामद हुई है. फिलहाल पुलिस ने युवक व युवती दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जैसलमेर में स्पा सेंटर पर बड़ी पुलिस कार्रवाई, देह व्यापार का भंडाफोड़; लाखों की नकदी बरामद
जैसलमेर का गोल्डन स्पा जहां कार्रवाई हुई है.

Jaisalmer News: जैसलमेर से बड़ी खबर सामने आई है. शहर के गीता आश्रम चौराहा के पास स्थित GOLDEN SPA पर पुलिस ने अवैध देह व्यापार की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई की. सूचना मिलते ही सीओ सिटी रूप सिंह इंदा के नेतृत्व में शहर कोतवाल सुरजाराम और उनकी टीम ने रहवासी इलाके में चल रहे इस स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा.

कार्रवाई लगभग 5 घंटे तक चली

पुलिस की यह कार्रवाई लगभग 5 घंटे तक चली. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोसा निवासी राजेश सैनी, जो स्पा में मैनेजर के रूप में कार्यरत था, तथा धौलपुर निवासी एक युवती को हिरासत में लिया. इसके साथ ही स्पा संचालक प्रमोद को भी नामजद किया गया है.

3 लाख 14 हजार रुपये की नकद राशि भी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से 3 लाख 14 हजार रुपये की नकद राशि भी बरामद हुई है. फिलहाल पुलिस ने युवक व युवती दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस ने क्या बताया ?  

सीओ सिटी रूप सिंह इंदा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हमें खबर मिली थी गोल्डन स्पा में स्पा के नाम पर वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है. सूचना को वेरीफाई किया गया और सिग्नल मिलते ही कार्रवाई की गई. इसमें एक लड़की जो संलिप्त पाई गई उसको दस्तयाब किया गया है. साथ काउंटर पर बैठने वाले मैनेजर को भी दस्तयाब किया गया है. साथ ही स्पा के मालिक को नामजद किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- 

गुजरात में पकड़े गए सांचौर के पति-पत्नी, भाई ने बताया ड्रग्स का धंधा...बहन ने घर से ही बना डाला पूरा नेटवर्क

मिस्त्री के भेष में ISI का एजेंट प्रकाश सिंह, पकिस्तान से टेलीग्राम और व्हाट्सएप के ज़रिये लेता था निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com