विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

बीकानेर में दिल दहला देने वाली घटना, कोठारी हॉस्पिटल के पास शख्स ने खुद को लगाई आग; PBM हॉस्पिटल में भर्ती

Bikaner News: बीकानेर में एक व्यक्ति ने कोठारी हॉस्पिटल के पास खुद को आग लगा ली. उसे गंभीर हालत में PBM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बीकानेर में दिल दहला देने वाली घटना, कोठारी हॉस्पिटल के पास शख्स ने खुद को लगाई आग; PBM हॉस्पिटल में भर्ती
बीकानेर में 45 वर्षीय शख्स ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में बुधवार सुबह एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. यह घटना शहर के नया शहर इलाके में कोठारी हॉस्पिटल के पास हुई. व्यक्ति को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही नया शहर थानाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया और आस-पास के लोगों से पूछताछ की.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, उक्त शख्स का नाम नंद किशोर शर्मा बताया जा रहा है. वो करीब 50 साल का है. आग में वो बुरी तरह झुलस गया है. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं. नंद किशोर शर्मा मानसिक रूप से बीमार है और पिछले 2 साल से अंत्योदय नगर में रहकर अपनी मानसिक बीमारी का इलाज करवा रहा है.

पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर्स ने NDTV को बताया कि नंदकिशोर शर्मा की बॉडी 30 से 35 प्रतिशत तक जल गई है. गनीमत रही कि इस घटना में बॉडी के नाजुक पार्ट जैसे आंख और कान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. फिलहाल डॉक्टर्स की देखरेख में ही नंदकिशोर का इलाज जारी है. 

(खबर अपडेट की जा रही है...)

LIVE TV देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com