विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2025

कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, भरतपुर के तीन दोस्तों की एक साथ मौत; राजस्थान के CM ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भरतपुर जिले के तीन कांवड़ यात्रियों की ट्रक से टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई. सभी श्रद्धालु सावन में गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे. अशोक गहलोत ने घटना पर शोक जताया.

कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, भरतपुर के तीन दोस्तों की एक साथ मौत; राजस्थान के CM ने जताया शोक
उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत.
NDTV Reporter

Rajasthan News: सावन महीने में गंगाजल लेकर लौट रहे भरतपुर जिले के तीन कांवड़ यात्रियों की उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा गुरुवार को उस वक्त हुआ जब कांवड़ यात्री ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे और सामने से आ रहा एक ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गया.

1 कांवड़िया घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में भरतपुर जिले के लहचोरा कला गांव के रहने वाले भीम, भूपेंद्र और बबली (तीनों की उम्र करीब 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी सोनू (42) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, हादसा मथुरा जिले के सिहोरा गांव के पास हुआ. ट्रक का टायर फटने से वह संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें आग लग गई.

भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, 'मथुरा-बरेली हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में भरतपुर निवासी कांवड़ियों के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने परम धाम में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'

राजस्थान के पूर्व सीएम ने जताया दुख

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मथुरा में कांवड़ लेकर आते समय भरतपुर जिले के तीन कांवड़ यात्रियों की ट्रक से टक्कर में मृत्यु बेहद दुखद है. मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत जनों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं. मैं इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की सलामती की प्रार्थना करता हूं.'

दिया कुमारी ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने एक्स पर लिखा, 'भरतपुर से कांवड़ लेने गए श्रद्धालुओं की मथुरा-बरेली हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दिवंगत होने का समाचार हृदयविदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान प्रदान करें तथा इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. ॐ शांति.'

एक साथ 3 मौत से गांव में पसरा मातम

भरतपुर के इस गांव में तीन लोगों की एक साथ मौत से मातम पसर गया है. 

ये भी पढ़ें:- "मुआवजा छोड़िए, घायलों से मुलाकात भी सरकार की प्राथमिकता नहीं", झालावाड़ हादसे पर बरसे डोटासरा

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com