विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2026

कजाखस्तान में सड़क हादसे में MBBS छात्र राहुल यादव की मौत, पैतृक गांव नांगल खोड़िया पहुंचा शव 

राहुल यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है. पिता दीपचंद गुरुग्राम में टैक्सी चालक हैं. हादसे के बाद घरवालों ने सरकार से बेटे को जल्द भारत लाने की गुहार लगाई थी.

कजाखस्तान में सड़क हादसे में MBBS छात्र राहुल यादव की मौत, पैतृक गांव नांगल खोड़िया पहुंचा शव 
राहुल यादव कजाखस्तान से MMBS कर रहा था, जहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई.

Rajasthan News: कजाखस्तान में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव निवासी एमबीबीएस छात्र राहुल यादव (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई. राहुल साउथ कजाखस्तान मेडिकल एकेडमी में पढ़ाई कर रहा था और इसी साल जून में उसकी डिग्री पूरी होने वाली थी. शनिवार शाम को उसका शव घर पहुंचा. 

वह 4 सितंबर 2025 को कजाखस्तान गया था. यह हादसा 6 जनवरी को अल्माटी के बाहरी इलाके में उस समय हुआ, जब राहुल अपने चार दोस्तों के साथ शिमकेंट से अल्माटी की ओर यात्रा कर रहा था. कार दुर्घटना में राजस्थान के करण परमार और ऋषिराज बराइठ समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राहुल यादव और मंजीत सिंह सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

9 जनवरी की दोपहर राहुल ने दम तोड़ दिया

इलाज के दौरान 9 जनवरी की दोपहर राहुल ने दम तोड़ दिया. भारतीय दूतावास ने परिजनों से संपर्क कर शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की. शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे राहुल का शव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से उसे गांव नांगल खोड़िया के लिए रवाना किया गया था, जहां देर शाम तक उसका घर गांव पहुंच गया, रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

शव घर पहुंचा

शव घर पहुंचा

राहुल यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था

राहुल यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि अब तक माता-पिता को बेटे की मौत की पूरी जानकारी नहीं दी गई है. उन्हें केवल हादसे की सूचना दी गई थी. पिता दीपचंद गुरुग्राम में टैक्सी चालक हैं. हादसे के बाद घरवालों ने सरकार से बेटे को जल्द भारत लाने की गुहार लगाई थी. इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप, चावल के कट्टों के नीचे दबा मिला 1.5 करोड़ का नशा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com