विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2026

राजस्थान में एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप, चावल के कट्टों के नीचे दबा मिला 1.5 करोड़ का नशा

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में 415 चावल के कट्टे भर रखे थे. जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो इन कट्टों के पीछे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ.

राजस्थान में एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप, चावल के कट्टों के नीचे दबा मिला 1.5 करोड़ का नशा
राजस्थान पुलिस ने पंजाब के एक ट्रक और उसमें छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी.

Rajasthan Police Action: राजस्थान में अवैध शराब के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट पर पुलिस ने बड़ी चोट की है. एडीजी एजीटीएफ दिनेश एम.एन. के निर्देशन और एसपी ज्ञान चंद यादव व एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकेबंदी कर अवैध शराब से भरा एक मेगा ट्रक पकड़ा है. जब्त की गई शराब की कीमत बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

एडीजी एम एन ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई की नींव उदयपुर डीएसटी के हेड कांस्टेबल करतार सिंह की सटीक सूचना पर रखी गई. सूचना मिलते ही एजीटीएफ टीम ने दौसा जिले में स्थानीय सदर थाना पुलिस मय डीएसटी को साथ लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जाल बिछाया. रात के अंधेरे में जब संदिग्ध ट्रक RJ 09 GD 9244 आता दिखा, तो पुलिस टीम ने उसे रुकवा लिया. वर्दीधारी पुलिस को देख चालक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया.

चावल की आड़ में पंजाब की शराब की हाईटेक तरीके से तस्करी 

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में 415 चावल के कट्टे भर रखे थे. जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो इन कट्टों के पीछे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से रॉयल चैलेंज के 574 कार्टन (पव्वे व बोतल), मैकडॉवेल्स No.1 के 200 कार्टन (पव्वे व बोतल), रॉयल स्टैग के 297 कार्टन (बोतल) सहित कुल मिलाकर 1071 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई, जिस पर फॉर सेल इन पंजाब लिखा हुआ था.

हरियाणा से गुजरात जा रही थी खेप, बाड़मेर का चालक गिरफ्तार 

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक दिनेश भाम्भू पुत्र रामचन्द्र (22) निवासी सांजटा थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 60 हजार रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह शराब हरियाणा के सिरसा (भावदीन टोल) से भरकर गुजरात ले जा रहा था. तस्कर व्हाट्सएप के जरिए अपने आकाओं के संपर्क में था. five keywords in english with commas

यह भी पढ़ें- कौन है रईसजादा, ज‍िसने शराब पीकर जयपुर में ऑडी से बरपाया कहर; बगल में बैठा था कांस्‍टेबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com