विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

एमडी चौपदार बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस में नई नियुक्ति

एमडी चौपदार की नियुक्ति से कांग्रेस को अल्पसंख्यक समुदाय में न केवल राजनीतिक लाभ की उम्मीद है, बल्कि पार्टी के आंतरिक संतुलन को भी साधा गया है.

एमडी चौपदार बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस में नई नियुक्ति
एमडी चौपदार

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस ने झुंझुनूं जिले के वरिष्ठ नेता एमडी चौपदार को प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति को स्वीकृति दी है. चौपदार की नियुक्ति को कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक संतुलन और अल्पसंख्यक समुदाय में पकड़ मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. एमडी चौपदार पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में मदरसा शिक्षा व्यवस्था और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए कई योजनाओं पर काम हुआ.

फिलहाल वह बोर्ड से जुड़े हुए हैं, झुंझुनूं जिले से आने वाले चौपदार की मुस्लिम समुदाय में गहरी पकड़ मानी जाती है. पिछले चुनाव में शेखावाटी से टिकट की भी मांग कर रहे थे.

संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

चौपदार झुंझुनूं से लोकसभा या विधानसभा टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उनकी नाराजगी की चर्चाएं भी हुईं. पार्टी ने उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपकर न केवल संतुलन साधा है. बल्कि अल्पसंख्यक वर्ग को एक स्पष्ट संदेश भी दिया है.

इस नियुक्ति के जरिए कांग्रेस राजस्थान में अल्पसंख्यक मोर्चे को फिर से सक्रिय करना चाहती है. राज्य के कई जिलों जैसे सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और टोंक में मुस्लिम आबादी निर्णायक भूमिका निभाती है.

ऐसे में चौपदार को यह जिम्मेदारी देना कांग्रेस के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक रणनीतिक दांव है. एमडी चौपदार की नियुक्ति से कांग्रेस को अल्पसंख्यक समुदाय में न केवल राजनीतिक लाभ की उम्मीद है, बल्कि पार्टी के आंतरिक संतुलन को भी साधा गया है.

ये भी पढ़ें- गहलोत का बड़ा बयान, एक्स पर लिखा- 'संविधान हत्या दिवस मनाना बेईमान को ईमानदारी पर प्रवचन देने जैसे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com