Rajasthan: एक ही चिता पर सजी मां और तीन मासूमों की अर्थी, पानी के टैंक में मिले थे तीनों के शव

राजस्थान के जिले गंगापुर सिटी के मीणा बड़ौदा गांव की संगीता मीणा और उसके तीन मासूम बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया. एक ही आंगन में जब मां और उसके तीनों बच्चे के शव पहुंचे, तो पत्थर दिल इंसान की आंखें भी नम हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मां सहित बच्चों का अंतिम संस्कार करते हुआ ननिहाल
NDTV

Rajasthan News: राजस्थान के गंगापुर सिटी जिले के वजीरपुर उपखंड में एक ऐसा खौफनाक और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरी इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. मीणा बड़ौदा गांव की संगीता मीणा और उसके तीन मासूम बच्चों की मौत के साथ इस सनसनीखेज घटनाक्रम का मंगलवार देर रात गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. एक ही आंगन में जब मां और उसके तीनों बच्चे के शव पहुंचे, तो पत्थर दिल इंसान की आंखें भी नम हो गईं.

टैंक में मिले थे बच्चों के शव, ट्रैक पर मिली मां की लाश

मामले की शुरुआत बीते सोमवार ( 2 मार्च) को हुई जब मीणा बड़ौदा गांव के एक खेत में बने पानी के टैंक(जिसे पहले तालाब बताया जा रहा था) में तीन मासूम बच्चों दिव्या (5 वर्ष), भारती (3 वर्ष) और दीपक (डेढ़ वर्ष) के शव बरामद हुए. उस वक्त बच्चों की मां संगीता लापता थी, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा ने  बताया कि जांच के दौरान पता चला कि एक दिन पहले इन तीनों बच्चों की मां संगीता इनके साथ घर से लापता हो गई थी. जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट वजीरपुर थाने में दर्ज करवाई गई थी. जिसके बाद  जांच पड़ताल में सामने आया कि संगीता भरतपुर में ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल  रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

वायरल वीडियो ने बढ़ाई ससुराल पक्ष की मुश्किलें

इधर, तीनों बच्चों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर वजीरपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. साथ ही संगीता के पीहर पक्ष को इस घटना की सूचना दी. पीहर की ओर से ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया. मौत से पहले संगीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो अब इस मामले में सबसे बड़ा सबूत बन गया है। इस वीडियो में संगीता ने रोते हुए अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.  उसने बताया कि शादी के 7 साल बाद भी पति प्रवीण मीणा, देवर और अन्य ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी. पुलिस इन सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है. 

 तलब में तीनों मासूम बच्चों की लाशें मिली थी

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चों की मां संगीता मीणा करौली जिले के आलमपुर की रहने वाली है और उसके ससुराल वाले वजीरपुर के मीणा बड़ौदा गांव के रहने वाले हैं. महिला के परिवार ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी संगीता लापता है और उसके तीनों मासूम बच्चों की लाशें गांव के एक तालाब के किनारे पड़ी . इस पर वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों की लाशों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, वजीरपुर ले आई. गंगापुर सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा ने कल(मंगलवार) पूरी घटना का खुलासा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर ससुराल वालों के जरिए परेशान करने और मारपीट के आरोपों के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया.

Advertisement

 7 साल पहले हुई थी संगीता की शादी

घरवालों ने बताया कि संगीता की शादी करीब 7 साल पहले मीना बड़ौदा में प्रवीण मीणा से हुई थी और तब से उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और हर दिन मारपीट कर रहे थे। कल शाम भी संगीता ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम लिए थे और उन पर मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया था.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया के आधार पर मृत महिला ने जिन लोगों के नाम लिए थे उनमें से ससुराल पक्ष के महिला के पति, देवर अन्य लोगों को डिटेल कर लिया है. जिनसे पूछताछ जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan: तालाब किनारे रहस्यमय तरीके से मिले 3 मासूमों के शव, मां लापता; बीती रात खुद वायरल किया था वीडियो

Topics mentioned in this article