विज्ञापन

सिटी पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लक्ष्यराज सिंह की मुलाकात, मेवाड़ के इतिहास और ओडिशा के रिश्तों पर हुआ मंथन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को उदयपुर प्रवास के दौरान सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन किया. महामहिम ने सिटी पैलेस में स्थित म्यूजियम का अवलोकन किया.

सिटी पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लक्ष्यराज सिंह की मुलाकात, मेवाड़ के इतिहास और ओडिशा के रिश्तों पर हुआ मंथन
उदयपुर सिटी पैलेस पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (3 अक्टूबर) को उदयपुर राजमहल पहुंची. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आमंत्रण पर राष्ट्रपति राजमहल पहुंची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजमहल आगमन पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरानुसार स्वागत कर आभार प्रकट किया राष्ट्रपति द्रौपदी के साथ राजमहल पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की भी अगवानी की गई.

Latest and Breaking News on NDTV

लक्ष्यराज सिंह का ओडिशा कनेक्शन

इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, राणा सांगा सहित मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के त्याग, बलिदान, शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर करीब डेढ़ घंटे तक मंथन किया गया. डॉ. लक्ष्यराज सिंह और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच मेवाड़ और उड़ीसा के रिश्तों पर भी चर्चा हुई. क्योंकि, राष्ट्रपति द्रौपदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः उड़ीसा की निवासी हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव उड़ीसा की वर्तमान भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सासू मां संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से लगातार 5वीं बार भाजपा की सांसद हैं. डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, डिप्टी सीएम कनकवर्धन और सांसद संगीता की इकलौती बेटी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राष्ट्रपति ने किया सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को उदयपुर प्रवास के दौरान सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन किया. महामहिम ने सिटी पैलेस में स्थित म्यूजियम का अवलोकन किया. इस दौरान लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने महामहिम को म्यूजियम की अलग-अलग गैलेरी का अवलोकन कराते हुए उनका महत्व बताया. महामहिम राष्ट्रपति ने गुरुवार अपराह्न बाद माउंट आबू के लिए प्रस्थान किया.

यह भी पढ़ेंः शिक्षा सशक्तिकरण का सबसे अच्छा माध्यम, उदयपुर में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
    Previous Article
    Rajasthan: चलती ट्रेन में हुई महिला की डिलीवरी, नवजात की नहीं बच पाई जान
    सिटी पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लक्ष्यराज सिंह की मुलाकात, मेवाड़ के इतिहास और ओडिशा के रिश्तों पर हुआ मंथन
    Udaipur Leopard attack Villagers angry at forest department officers
    Next Article
    उदयपुर में तेंदुए के एक और हमले से वन विभाग पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, जान बचा कर भागे अधिकारी
    Close