विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2023

नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि बुधवार की रात छात्रा से मिली तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ उसका अपहरण करने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया.

नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि बुधवार की रात छात्रा से मिली तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ उसका अपहरण करने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया.उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक छात्रा का परिचित है.

थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि बुधवार की रात छात्रा से मिली तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ उसका अपहरण करने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 366 (शादी के लिए विवश करना), 366 (ए) (इच्छा के बिना ही उसे शादी के लिए विवश करना) 376 (सामूहिक बलात्कार) और 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

चौहान ने बताया कि तहरीर के अनुसार, छात्रा बुधवार को स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में कार सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच करवाई गई है और उसके बयान दर्ज कर लिये गये है. पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com