विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2025

Rajasthan: 'मोदी की गारंटी' की राजस्थान में हवा निकल चुकी है' PM के बांसवाड़ा दौरे पर बोले गहलोत 

गहलोत ने कहा कि पहले सरकारी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं आगे के लिए अपना दृष्टिकोण बताते थे लेकिन अब ऐसी परंपरा खत्म सी हो गई है. उन्होंने कहा, ''सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जिस तरह राजनीतिक भाषण देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा वह उचित नहीं है.''

Rajasthan: 'मोदी की गारंटी' की राजस्थान में हवा निकल चुकी है' PM के बांसवाड़ा दौरे पर बोले गहलोत 
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांसवाड़ा यात्रा के दौरान 2022 के कन्हैयालाल साहू हत्याकांड पर कुछ न बोलने के लिए गुरुवार को उनकी आलोचना की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘बांसवाड़ा दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने कन्हैयालाल साहू के प्रकरण में न्याय को लेकर एक शब्द नहीं बोला. पहले गृह मंत्री और अब प्रधानमंत्री की इस मुद्दे पर चुप्पी राजस्थान की जनता को व्यथित कर रही है.''उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है और यह विषय उनके लिए केवल चुनावी राजनीति तक सीमित था. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की एजेंसी एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) तीन साल बाद भी अपराधियों को सजा नहीं दिलवा सकी है.

'मोदी की गारंटी' की राजस्थान में हवा निकल चुकी है

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘'बेहतर ये होता कि प्रधानमंत्री राजस्थान में चुनाव पूर्व किए गए वादों का हिसाब देते. चुनाव में दी गई 'मोदी की गारंटी' की राजस्थान में हवा निकल चुकी है.' प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा में केन्द्र एवं राज्य सरकार की 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. 

''सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक भाषण उचित नहीं''

गहलोत ने कहा कि पहले सरकारी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं आगे के लिए अपना दृष्टिकोण बताते थे लेकिन अब ऐसी परंपरा खत्म सी हो गई है. उन्होंने कहा, ''सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जिस तरह राजनीतिक भाषण देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा वह उचित नहीं है.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपने चुनाव से पहले वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार की किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा. हमें किसी योजना का नाम बदलने पर ऐतराज नहीं है परन्तु आप जांच करवा लीजिए, भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को या तो बंद कर दिया गया है या फिर कमजोर कर दिया है.''

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस से निलंबित 6 नेताओं का वनवास हुआ पूरा, पार्टी में एंट्री...अब चढ़ेगा सियासी पारा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close