पिकअप वैन में निर्धारित छूट से अधिक राशि मिला, पुलिस ने किया जब्त

थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि रविवार को नेशनल हाइवे नम्बर 911 पर स्थित उधम सिंह चौक के पास नाका लगाकर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन की जांच कर रहे थे कि तभी वहां पहुंचे एक पंजाब नम्बर की सफेद पिकअप को रोकर तलाशी ली गई, तो उक्त पिकअप से 2 लाख 83 हजार पांच सौ रुपए नकदी मिले. 

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में चुनाव की तारीखों की घोषणा बाद लागू हुई आचार संहिता के बाद से ही पुलिस और प्रशासन सतर्क है. विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की तरफ से लगाई गई आदर्श आचार सहिंता की पालना के लिए सजग पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से निर्धारित राशि से अधिक पाए जाने पर पिकअप वैन और बरामद राशि को जब्त कर लिया.

थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि रविवार को नेशनल हाइवे नम्बर 911 पर स्थित उधम सिंह चौक के पास नाका लगाकर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन की जांच कर रहे थे कि तभी वहां पहुंचे एक पंजाब नम्बर की सफेद पिकअप को रोकर तलाशी ली गई, तो उक्त पिकअप से 2 लाख 83 हजार पांच सौ रुपए नकदी मिले. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक से जब उक्त राशि के बारे में पूछताछ की गई तो वह राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे पाया. पूछताछ के मुताबिक पिकअप चालक ने अपना नाम संदीप सिह (46) पुत्र दलवीर सिह निवासी बुर्ज सिध्वां पुलिस थाना कबरवाला जिला मुक्तसर साहिब पंजाब बताया.

पुलिस ने बताया पिकअप बैन चला रहे व्यक्ति के पास गाड़ी के कागज भी नहीं मिले. फिलहाल पुलिस ने रूपयो और गाड़ी को जप्त कर लिया है. बता दें, राजस्थान में आगामी 35 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को कराए जाएंगे

ये भी पढ़ें-टिकट नहीं मिलने की आशंका पर गिरीश चौधरी ने बदला पाला, कांग्रेस छोड़ बसपा में हुए शामिल