विज्ञापन

तीन बच्चों के साथ मां पानी के टांके में उतराती म‍िली, तीनों मासूमों की मौत; मह‍िला गंभीर  

मां की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है. अभी तक पुल‍िस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. 

तीन बच्चों के साथ मां पानी के टांके में उतराती म‍िली, तीनों मासूमों की मौत; मह‍िला गंभीर  
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नागौर सदर थाना क्षेत्र के बसवानी गांव में शुक्रवार देर शाम की घटना ने झकझोर दिया. घर के आंगन में बने पानी के टांके में गिरने से एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई. जबकि, उनकी मां की हालत गंभीर है. घटना के समय घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था. पुलिस के अनुसार, मृत बच्चों में एक वर्ष के रूद्र और 5 वर्ष की जुड़वा बहने गुंजन और अनुष्का शामिल है.

पित करता है मजदूरी 

बच्चों के पिता राम प्रसाद मेघवाल मोहनगढ़ में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है. दादा प्रहलाद और दादी खेत में फसल कटाई के लिए गए थे. जब दादी शुक्रवार शाम घर वापस लौटी, और बच्चों को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला. तलाश करने पर टांके में चारो पानी में उतराते नजर आए. फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे टैंक में गिरे थे या मां ने उनको साथ लेकर छलांग लगाई है.

मां मंजू की हालत गंंभीर 

परिजनों ने तुरंत चारों को नागौर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया. मंजू की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज चल रहा है, फिलहाल परिवार की तरफ से पुलिस में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस जांच में जुटी है.

एसपी मृदुल कछावने इस मामले में बताया कि कल शाम नागौर राजकीय अस्पताल में महिला को लाया गया था. सूचना पर एडिशनल एसपी अन्य अधिकारियों और सदर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया. घटना से जुड़े साक्ष्य पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे हैं. अभी परिवार की तरफ से कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया गया है. केवल मर्ग दर्ज हुआ है, जिसके आधार पर नागौर पुलिस जांच कर रही है.

महिला मंजू के होश में आने का इंतजार नागौर पुलिस को है, उसके बयानों के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इस घटना की वजह क्या है? जानकारी के अनुसार, मंजू का पति अभी एक दिन पहले ही काम पर वापस मोहनगढ़ लौटा है. अमूमन तौर पर वह अपनी पत्नी को साथ में ले जाता है, लेकिन इस बार यही गांव में रुक गई थी. कल देर शाम यह घटना सामना आई है. अभी घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है, इसको लेकर सभी एंगलों को देखते पुलिस की जांच जारी है.

अभी तक की जांच में यह भी सामने आया है की घटना के समय पानी के टैंक में 5 फीट पानी भरा हुआ था, जिसके चलते बच्चों की तो मौत हो गई, लेकिन मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई है, यदि पानी ज्यादा होता तो शायद मंजू की भी मौके पर मौत हो गई होती. 

यह भी पढ़ें: तपने लगा राजस्‍थान, बाड़मेर का अध‍िकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्‍स‍ियस के पार 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close