नागौर में बस और गिट्टी से भरे डंपर में भीषण टक्कर, केबिन में फंस गया चालक; हाईवे पर 1KM लंबा जाम

डेह से नागौर की तरफ आ रहा डंपर गिट्टी से भरा था. गुड़ला चौराहे पर बस और डंपर की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नागौर में बस और गिट्टी से भरे डंपर में भीषण टक्कर

राजस्थान में नागौर के डेह रोड स्थित गुड़ला चौराहे पर रविवार को निजी बस और गिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई है, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी. बस चालक राजू सिंह के साथ ही डंपर चालक जगदीश और खलासी रूपनाथ को गंभीर हालत में जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों का उपचार जारी है.

टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार निजी बस स्टैंड पर सवारियां खाली कर पेट्रोल पंप पर पार्क होने जा रही थी, जबकि डेह से नागौर की तरफ आ रहा डंपर गिट्टी से भरा था. गुड़ला चौराहे पर दोनों वाहनों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

Advertisement

टक्कर के बाद डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे डंपर चालक भी उसी में फंसा गया. उसे निकालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों का काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें डंपर में एक शख्स बुरी तरह फंसा हुआ नजर आ रहा है और लोगों उसे निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. 

हादसे के बाद हाइवे पर लगा एक किमी का जाम

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हाइवे पर दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से डंपर व बस को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढे़ं-

पुष्‍कर घाटी में 150 फीट नीचे खाई में ग‍िरी बस, 2 यात्रियों की मौत और 25 घायल

Rajasthan: हाईवे पर अचानक धूं-धूं कर जलने लगी बस, जलती बस से ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

राजस्थान: बस का न फिटनेस, न परमिट, न ही पॉल्यूशन... पुष्कर बस हादसे में हुई मौत का जिम्मेदार कौन?