विज्ञापन

Rajasthan: हाईवे पर अचानक धूं-धूं कर जलने लगी बस, जलती बस से ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने वाली बस में हाईवे पर आग लग गई. बस ड्राइवर ने जलती बस से कूद कर अपनी जान बचाई.

Rajasthan: हाईवे पर अचानक धूं-धूं कर जलने लगी बस, जलती बस से ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
उदयपुर में हाईवे पर बस में लगी आग

Rajasthan News: उदयपुर जिले के गोगुंदा में एक बस जलने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे के पास यह घटना घटी है, जिसमें बस में भीषण आग लग गई. घटना बेकरिया थाना इलाके के टाकरी घाटी के पास हुई है. इस घटना के बाद यह जानकारी भी सामने आई है कि जिस बस के साथ घटना हुई है वह बस पीएम मोदी की रैली में सवांरिया लेकर पहुंचने वाला था, हालांकि पीएम का बालोतरा दौरा स्थगित हो चुका है.

बताया जा रहा है कि चलती बस के पीछे के टायरों में अचानक से आग लग गई. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. बस देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगी. वहीं जलती बस से ड्राइवर को कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी.

खाली बस जा रही थी बेकरिया

खबर है कि जिस बस में हादसा हुआ है वह बस खाली थी, इस वजह से किसी तरह के जान माल का खतरा नहीं था. हालांकि चालक डालचंद ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली. खाली बस बेकरिया जा रही थी, जहां से सवारियां लेकर बालोतरा में होने वाली पीएम मोदी की रैली में जाने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही बेकरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची. जबकि उदयपुर फायर ब्रिगेड को जलती बस की सूचना दी गई.

पचपदरा रिफाइनरी में घटना के बाद दौरा स्थगित 

बता दें, सोमवार (20 अप्रैल) को पचपदरा रिफाइनरी के सेंट्रल यूनिट में आग लग गई थी. इस घटना के बाद ही 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले थे. जबकि हजारों की संख्या में लोगों को इस रैली में शामिल होना था. लेकिन अब यह रैली स्थगित कर दी गई है. जबकि यहां पहुंचने वाले बस को भी रोक दिया गया है.

बस हादसे की पुलिस जांच में जुटी है और पता लगा रही है कि बस में आखिर कैसे आग लगी.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित, पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की नई तारीख का ऐलान जल्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com