विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा सुन रो पड़ीं नौक्षम चौधरी, गुरुद्वारे में छलके आंसू

Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले में विधायक नौक्षम चौधरी का मानवीय चेहरा आया सामने. भीषण गर्मी में जनसंपर्क के दौरान गुरुद्वारे पहुंचीं जहां विधायक चार सहिबजादों की शहादत गाथा सुन भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा सुन रो पड़ीं नौक्षम चौधरी, गुरुद्वारे में छलके आंसू
गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की बलिदान कथा सुनकर रो पड़ीं नौक्षम चौधरी
NDTV

Naukasham Choudhary Viral Video: राजस्थान के डीग जिले की कामवन विधायक नौक्षम चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो बैसाखी के पर्व पर पीपलखेड़ा में मनाए जा रहे एक कार्यक्रम का है. जहां एक ऐसी बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई  जिसने सभी के दिलों को गमगीन कर दिया. 

चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा सुन रो पड़ी कामवन विधायक

दरअसल, बैसाखी के पर्व पर पीपलखेड़ा में कामवन विधायक नौक्षम चौधरी गांव के गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचीं जहां उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. इसके बाद जैसे ही लोकगायकों के जरिए पंजाबी वाद्य यंत्र 'तुंम्बी' की धुन पर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा सुनानी शुरू की गई, जिसे सुनकर वह बेहद भावुक हो गई. और अपने आंसूओं को रोक नहीं पाई. उनका इस दौरान आंसू पोछने का विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

नौक्षम चौधरी का वीडियो

जनता के बीच सक्रियता

विधायक को इस तरह भावुक होता देख वहां मौजूद ग्रामीण और श्रद्धालु भी बेहद  भावुक हो उठे. सोशल मीडिया पर विधायक का यह संवेनशील रूप काफी चर्चा बटोर रहा है.गौरतलब है कि विधायक नौक्षम चौधरी लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और भीषण गर्मी के बावजूद जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं.

चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा 

सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. उनके चारों साहिबजादों ने 1704 ईस्वी में अपनी छोटी सी उम्र में वीरता का परिचय देते हुए शहादत प्राप्त की थी. बड़े साहिबजादे- अजीत सिंह (18 वर्ष) और जुझार सिंह (14 वर्ष- चमकौर के युद्ध में लड़ते हुए शहीद हुए, जबकि छोटे- जोरावर सिंह (9 वर्ष) और फतेह सिंह (7 वर्ष)- को सरहिंद के नवाब ने दीवार में जिंदा चिनवा दिया था.

यह भी पढ़ें: किरोड़ी लाल के आवास तक पहुंचा तकनीकी सहायकों का प्रदर्शन, मंत्री ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com