विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2024

Rajasthan: भारत-पाक सीमा पर खुलेगा NCB का फील्ड ऑफिस, जोधपुर में ANTF के गठन को मिली मंजूरी

ड्रोन से आने वाले नशे की खेप पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार ने यह फैसला किया है. एनसीबी का फील्ड खुलने के बाद ड्रग तस्करों के मूवमेंट को तोड़ने में काफी मदद मिलेगी.

Rajasthan: भारत-पाक सीमा पर खुलेगा NCB का फील्ड ऑफिस, जोधपुर में ANTF के गठन को मिली मंजूरी
प्रतीकात्मक तस्वीर.
IANS

Rajasthan News: राजस्थान में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, बिहार और तेलंगाना के बाद राजस्थान में भी सरकार गंभीर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में अन्य राज्यों की तरफ से यहां भी ANTF का गठन किया गया है. इसके लिए दो IPS सहित 255 पद स्वीकृत किए गए हैं. बजट में किए गए प्रावधान के बाद वित्तीय स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है. इसका जिम्मा ADGP वी.के. सिंह को सौंपा गया है.

इंडो-पाक सीमा पर खुलेगा NCB का ऑफिस

सोनी ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर श्रीगंगानगर में एनसीबी का फील्ड ऑफिस खोला जाएगा, ताकि पाकिस्तान से होने वाली ड्रग्स तस्करी को रोका जा सके. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. जल्द ही श्रीगंगानगर में यह कार्यालय खोला जाएगा. इसके बाद सभी एजेंसियों से कोऑर्डिनेशन करके ड्रोन से आने वाले नशे की खेप पर अंकुश लग सकेगा. इतना ही नहीं, एनसीबी का फील्ड खुलने के बाद ड्रग तस्करों के मूवमेंट को तोड़ने में काफी मदद मिलेगी.

कुछ समय पहले अमित शाह ने ली थी बैठक

दरअसल, भारत में युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए कुछ पड़ोसी मुल्क लगातार भारत में ड्रग्स की तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं और यही कारण है कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नेतृत्व में हुई बैठक में तमाम एजेंसियो के उच्च अधिकारियों ने युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाने के लिए सुझाव दिए गए थे. उसी कड़ी में अब राजस्थान में भी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है और कार्यालय भी खोला गया है. इस कार्यालय के खुलने के साथ ही अब तस्करों की गतिविधियों पर तमाम एजेंसियां मिलकर एक साथ अंकुश लगाने का काम करेगी.

बच्चों को जागरूक करेगी एनसीबी टीम

वहीं अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा स्कूली शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को ड्रग्स के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक कर रही है और लगातार प्रदेश की अलग-अलग कॉलेज और स्कूलों में एक अभियान के रूप में युवा पीढ़ी को ड्रग्स से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक कर रही है. कह सकते हैं कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें:- राजस्‍थान में इनकम टैक्‍स की रेड, उदयपुर-बांसवाड़ा में ट्रांसपोर्ट के 23 ठ‍िकानों पर चल रहा सर्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com