विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

NEET-PG Exam 2025: नीट पीजी एग्जाम में शामिल होने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 15 जून की परीक्षा स्थगित

15 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा तत्काल स्थगित कर दी गई है. वहीं कहा गया है कि इस परीक्षा के लिए जल्द ही नई तारीख तय की जाएगी.

NEET-PG Exam 2025: नीट पीजी एग्जाम में शामिल होने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 15 जून की परीक्षा स्थगित
NEET PG Exam

NEET-PG Exam 2025: नीट-पीजी परीक्षा 2025 का आयोजन 15 जून 2025 को होने वाला था. लेकिन नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसे सुनकर निराशा होगी, दरअसल, सुप्रीम के निर्देश के बाद फैसला लेते हुए कहा गया है कि 15 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा तत्काल स्थगित कर दी गई है. वहीं कहा गया है कि इस परीक्षा के लिए जल्द ही नई तारीख तय की जाएगी.

एक ही शिफ्ट में पूरे देश में होगा NEET-PG का एग्जाम

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. पहले यह फैसला लिया गया कि नीट-पीजी परीक्षा 2025 को पूरे देश में एक ही शिफ़्ट में कराया जाएगा. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि NEET-PG 2025 परीक्षा अब पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि परीक्षा की पूर्व घोषित तिथि 15 जून 2025 को स्थगित कर दिया गया है. नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट में वाद संख्या W.P. No. 456/2025 (Aditi & Others vs NBEMS & Others) में सुनवाई के दौरान शीर्ष कोर्ट ने NBEMS और अन्य संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पारदर्शिता के साथ एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाए और इसके लिए सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की पहचान कर उन्हें नियुक्त किया जाए.

ऐसे में परीक्षा को स्थगित करनी पड़ी क्योंकि एक शिफ़्ट में परीक्षा कराने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा केंद्र बनाए जा सके. इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करना होगा. इस वजह से 15 जून को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

NBEMS की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द ही सूचित की जाएगी. सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना बुलेटिन पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ेंः JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी: कोटा ने फिर मारी बाजी, रजित गुप्ता ने पाई देश में पहली रैंक; टॉप 10 में 4 स्टूडेंट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com