
NEET Topper 2025: शनिवार को नीट यूजी का रिजल्ट (NEET UG Result 2025) जारी कर दिया गया है. इस बार पिछले साल के मुकाबले कट ऑफ (NEET UG Cutoff) में 18 नंबर की कमी आई है. 2025 के नीट यूजी परीक्षा में कुल 2276069 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 2209318 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. इस बार कुल 1236531 कैंडिडेट्स ने नीट क्वालीफाई किया है. अगर कैटेगरी के हिसाब से सफल कैंडिडेट्स की बात करें तो नीट यूजी 2025 में जनरल कैटेगरी से 338728, ईडब्लूएस से 97085, ओबीसी से 564611, एससी से 168873 और एसटी कैटेगरी से कुल 67234 कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए हैं.
राजस्थान के महेश कुमार बने NEET टॉपर
राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले महेश कुमार ने नीट यूजी में टॉप (NEET UG Topper 2025) किया है. नीट टॉपर महेश कुमार के 99.9999547 परसेंटाइल नंबर आए हैं. नीट टॉपर महेश सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे. उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं. नीट का रिजल्ट आने के बाद महेश के टॉपर बने पर उनके माता-पिता भावुक हो उठे.

नीट परीक्षा में राजस्थान के कैंडिडेट्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. नीट यूजी की टॉप-100 की लिस्ट में राजस्थान से कुल 14 अभ्यर्थी हैं.
टॉप-100 में राजस्थान के 14 कैंडिडेट्स
क्रम संख्या | कैंडिडेट का नाम | कैटेगरी | परसेंटाइल | NEET रैंक |
1 | महेश कुमार | जनरल | 99.9999547 | 1 |
2 | तनय | ओबीसी-एनसीएल | 99.9993663 | 13 |
3 | सौम्या शर्मा | जनरल | 99.9993663 | 14 |
4 | मानवेंद्र सिंह राजपुरोहित | जनरल | 99.9991853 | 15 |
5 | दौलत सिंह गुर्जर | ओबीसी-एनसीएल | 99.9987779 | 24 |
6 | अभिजीत कुल्हरी | ओबीसी-एनसीएल | 99.9987779 | 25 |
7 | तनिषा | जनरल | 99.9986421 | 29 |
8 | हर्ष तिलोतिया | जनरल | 99.9986421 | 30 |
9 | रॉबिन | जनरल | 99.9985063 | 32 |
10 | अंकित सैनी | ओबीसी-एनसीएल | 99.9983705 | 34 |
11 | मनु शर्मा | जनरल | 99.9980537 | 43 |
12 | देव्यांश अरोड़ा | जनरल | 99.9968316 | 66 |
13 | हिमांशु | ओबीसी-एनसीएल | 99.9960621 | 86 |
14 | आदित्य यादव | ओबीसी-एनसीएल | 99.9958811 | 91 |
यह भी पढ़ें-
पहला अटेम्प्ट... पूरे देश में किया टॉप, NEET टॉपर महेश ने बताया सफलता का राज