विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2024

घर में अकेली थी दलित महिला, पड़ोसी ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी; आरोपी की तलाश में पुलिस

राजस्थान के कोटा में दलित महिला से रेप का मामला सामने आया है. जबरदस्ती पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया. रेप करने के बाद आरोपी हेमंत गोस्वामी मौके से फरार हो गया.

घर में अकेली थी दलित महिला, पड़ोसी ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी; आरोपी की तलाश में पुलिस
प्रतीकात्मक फोटो
NDTV

Kota Rape News: राजस्थान के कोटा में दलित महिला से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, महिला का पुलिस ने मेडिकल करवा लिया है. खास बात है कि आरोपी के बड़े भाई पर भी रेप का आरोप है.  

पीछे के दरवाजे से घुसा था आरोपी

खातौली थाने के एसआई बन्ना लाल ने बताया कि बैरवा समाज की महिला की ओर से 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने बताया कि 28 अप्रैल की रात को घर के सामने रहने वाला हेमंत गोस्वामी घर के पीछे के दरवाजे अंदर घुस आया हुआ. उसने जबरदस्ती पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया. 

रेप करने के बाद आरोपी हेमंत गोस्वामी मौके से फरार हो गया. पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया कि जिस समय दलित महिला के साथ आरोपी ने इस तरह की दरिंदगी की, उस वक्त उसका पति घर से बाहर था और सास-ससुर मकान की छत पर सो रहे थे.

आरोपी के बड़े भाई पर रेप का आरोप

29 तारीख की रात को आरोपी के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दी और उसके तुरंत बाद रेप का केस पुलिस ने दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. एसआई कहना है कि आरोपी अविवाहित है और जिस पीड़िता के साथ यह दरिंदगी हुई है. उसकी उम्र करीब 23 साल है. इस घटना के बाद से खतौली क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.

दलित समाज में इस घटना को लेकर भयंकर आक्रोश व्याप्त है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हेमंत गोस्वामी पीड़िता के घर के सामने रहता है. खास बात है कि आरोपी के बड़े भाई मुकेश गोस्वामी पर भी रेप का आरोप है. उस मामले में भी पुलिस की तफ्तीश जारी है. एसआई ने कहा मामले में महिला का मेडिकल करवा लिया. 164 के बयान करवाये जायेगे.

यह भी पढ़ें- रविंद्र भाटी की सुरक्षा को लेकर एकजुट हुआ राजस्थान का राजपूत समाज, मुख्यमंत्री से की यह मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com