राजस्थान में जल्द ही चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी नई शिक्षा नीति, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान

शिक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति को 2020 में लागू किया जाना चाहिए था, जब इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार की 'उदासीनता' के कारण इसमें देरी हुई. उन्होंने अपने बयान मे आगे कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर एनईपी को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (फाइल फोटो)
कोटा:

New Education Policy In Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को दिए एक बयान में कहा है कि प्रदेश में जल्द ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. अपने आवास पर एक चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनईपी को राज्य में बिल्कुल वैसे ही लागू किया जाएगा जैसा कि यह है  साथ ही बताया कि भाजपा की सरकार इस उद्देश्य के लिए एक समिति बना रही है.

अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने हाल ही में मुगल शासक अकबर पर अपनी टिप्पणी और विमान के आविष्कारक के भारतीय होने के अपने दावा किया था. 

शिक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति को 2020 में लागू किया जाना चाहिए था, जब इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार की 'उदासीनता' के कारण इसमें देरी हुई. उन्होंने अपने बयान मे आगे कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर एनईपी को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. 

Advertisement

गौरतलब है पिछले दिनों बाड़मेर में एक सभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को दुराचारी और बलात्कारी शिक्षकों की कुंडली तैयार करने और उनकी संपत्ति को नेस्तेनाबूत करने का देकर सुर्खियों में आए थे. उन्होंने यह भी कहा कि, जिन शिक्षकों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. वहीं, शिक्षकों की ड्यूटी टाइम को लेकर भी नसीहत देते हुए कहा कि वह कक्षा में जाने से पहले पढ़कर जाएं.

ये भी पढ़ें-गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के लगाए जाएंगे पोस्टर, अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर; शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फिर दी चेतावनी


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.