विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के पदभार ग्रहण किया, पायलट समेत कई नेता शामिल 

जाखड़ ने बेरोज़गारी, परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा के निजीकरण और छात्रसंघ चुनावों की बहाली जैसे मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और तेज करने की बात कही

NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के पदभार ग्रहण किया, पायलट समेत कई नेता शामिल 

Vinod Jakhar: एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के पदभार ग्रहण समारोह को राष्ट्रव्यापी संविधान संकल्प सभा के रूप में आयोजित किया. कार्यक्रम में देशभर से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया और संविधान की रक्षा तथा विद्यार्थियों के अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लिया.इस अवसर पर सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, देवेन्द्र यादव, जीतू पटवारी, भगत चरण दास, कुमारी शैलजा, कन्हैया कुमार, संजना जाटव, उमेदराम बेनीवाल और नीरज डांगी सहित कई वरिष्ठ नेता और छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सभा को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक साधारण और संघर्षशील परिवार से आने वाले कार्यकर्ता पर विश्वास जताया जाना केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी परिश्रमी परिवारों के युवाओं का सम्मान है जो संघर्ष के माध्यम से आगे बढ़ने का सपना देखते हैं.

''विद्यार्थी संविधान के साथ दृढ़ता से खड़े हैं''

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पदभार ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का राष्ट्रीय संकल्प है. उन्होंने बेरोज़गारी, परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा के निजीकरण और छात्रसंघ चुनावों की बहाली जैसे मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और तेज करने की बात कही. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय वैचारिक थोपने के स्थान नहीं हैं और विद्यार्थी संविधान के साथ दृढ़ता से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि एनएसयूआई किसी भी विभाजनकारी और अलोकतांत्रिक मानसिकता का सशक्त विरोध करेगी.

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने इसे छात्र आंदोलन के एक नए अध्याय की शुरुआत बताया और कहा कि देश का युवा संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए एकजुट है. विनोद जाखड़ ने कहा कि संविधान की रक्षा परिसर दर परिसर और राज्य दर राज्य की जाएगी और यह संघर्ष विद्यार्थियों के अधिकारों तथा देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए जारी रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com