विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

Nirmal Choudhary News: निर्मल चौधरी के लिए राहुल गांधी ने दिल्ली से भेजे वकील, 3 साल पुराने केस में मिली जमानत

Nirmal Choudhary News: शनिवार को गिरफ्तार किए राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को जमानत मिल गई है. निर्मल को पुलिस ने तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था.

Nirmal Choudhary News: निर्मल चौधरी के लिए राहुल गांधी ने दिल्ली से भेजे वकील, 3 साल पुराने केस में मिली जमानत
Nirmal Choudhary News: राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को मिली जमानत

Nirmal Choudhary Bail: राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को रविवार को जमानत मिल गई है. पुलिस ने उन्हें तीन साल पुराने मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था. उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय से उस समय पकड़ा गया, जब वह वहां परीक्षा दे रहे थे. जमानत पर रिहा होने के बाद निर्मल चौधरी ने कहा कि आज हम लोग जीतकर बाहर आएं. सबसे पहले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद, जो उन्होंने दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के वकील को यहां पर भेजा.  

कांग्रेस नेताओं ने बोला था हमला

शनिवार को परीक्षा देते समय निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने निर्मल चौधरी को हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक और निंदनीय करार दिया था. 

2022 से जुड़े मामले में हुए थे गिरफ्तार

जिस मामले में शनिवार को निर्मल चौधरी को गिरफ्तार किया गया था, वह 2022 से जुड़ा गांधी नगर थाने का मामला था. पुलिस उपायुक्त गौतम ने बताया कि निर्मल चौधरी पर गैरकानूनी तरीके से सभा करने और रास्ता रोकने के अलावा गांधी नगर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी से बदसलूकी करने का भी आरोप है. 

निर्मल चौधरी 2022 में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे. मामले में जांच रिपोर्ट के बाद निर्मल चौधरी को शनिवार को पहले राजस्थान विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र से हिरासत में लिया गया और बाद में उनकी गिरफ्तारी हुई.

17 जून को एसीपी के साथ बहस

इससे पहले मंगलवार को (17 जून) को डॉ. राकेश बिश्नोई के आत्महत्या मामले में जयपुर में एसएमएस अस्पताल के बाहर चल रहे धरने में राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस नेता अनिल चोपड़ा और निर्मल चौधरी पहुंचे. इस दौरान धरना स्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ बहस हो गई. देखते-देखते बहस तीखी झड़प में तब्दील हो गई.

निर्मल चौधरी समेत वहां पर मौजूद तमाम कांग्रेस नेताओं की एसीपी के साथ बहस करते हुए नजर आए. जानकारी के अनुसार, निर्मल चौधरी ने एसीपी आदित्य पूनिया के साथ गाली-गलौज भी की थी. इसके बाद धरना स्थल पर टेंट लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस  नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं. 

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: निर्मल चौधरी की ACP आदित्य पूनिया से तीखी बहस, SMS अस्पताल के बाहर धरने में पहुंचे थे कांग्रेस नेता

Rajasthan: अभिमन्यू पूनिया और निर्मल चौधरी के समर्थन में उतरे हनुमान बेनीवाल, पुलिस कार्रवाई पर पायलट भी भड़के

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close