विज्ञापन

टोंक में निकाय चुनाव का हो रहा था नामांकन, अचानक कुर्सी पर बैठ गईं कलेक्टर टीना डाबी

टोंक में निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पर्चे भरे जा रहे थे जब अचानक कलेक्टर टीना डाबी दफ्तर में पहुंच गईं.

टोंक में निकाय चुनाव का हो रहा था नामांकन, अचानक कुर्सी पर बैठ गईं कलेक्टर टीना डाबी
टीना डाबी ने एपीआरटीएस कार्यालय में निरीक्षण किया
NDTV

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए नामांकन का समय समाप्त हो गया है. आज नामांकन के अंतिम दिन राजस्थान के सभी 309 निकायों में गहमागहमी रही और कई जगहों पर प्रत्याशी अपने समर्थकों तथा दल-बल लेकर पहुंचे. टोंक नगर परिषद के 60 वार्डो में भी आज नामांकन दाखिल करने के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी आए. नामांकन के आखिरी दिन टोंक कलेक्टर टीना डाबी भी नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंच गईं.

प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़

टोंक नगर परिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही थी. भाजपा, कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे. नामांकन केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इसी बीच जिला कलेक्टर टीना डाबी एपीआरटीएस पहुंच गईं. 

टीना डाबी अचानक नामांकन प्रक्रिया देखने पहुंच गईं

टीना डाबी अचानक नामांकन प्रक्रिया का इंतज़ाम देखने पहुंच गईं
Photo Credit: NDTV

अधिकारियों को दिए निर्देश

टीना डाबी ने वहां पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया.उन्होंने वहां नामांकन भरने के लिये आ रहे प्रत्याशियों से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को नियमों की पालना के साथ यह भी निर्देश दिया कि फार्म भरने वाले प्रत्याशियों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यवस्था से संतुष्ट हैं और भीड़ के बावजूद नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद रिटर्निंग अधिकारियों से नामांकन प्रक्रिया को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों से भी बातचीत की.कलेक्टर टीना डाबी ने स्पष्ट किया कि आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. दोपहर 3 बजे तक पहुंचने वाले प्रत्याशियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद किसी भी प्रत्याशी का नामांकन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-: निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार ने बताई पॉलिटिक्स में आने की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close