विज्ञापन
This Article is From May 11, 2024

Sapta Jyotirlinga Darshan Train: अब भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कर सकेंगे सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन, जानिये कब से शुरु होगी यात्रा?

Bharat Gaurav Tourist Train Schedule: यात्रा को दो श्रेणियों ‘स्टैण्डर्ड केटेगरी’ व ‘कंफर्ट केटेगरी’ में विभाजित किया गया है. स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 26,630 रुपए रखा गया है, जिसमे एसी ट्रेन, नॉन- एसी आवास तथा नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी. जबकि कंफर्ट केटेगरी का मूल्य  31,500 रुपए रखा गया है, जिसके अंतर्गत एसी ट्रेन के साथ एसी आवास एवं एसी बसों की सुविधा मिलेगी.

Sapta Jyotirlinga Darshan Train: अब भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कर सकेंगे सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन, जानिये कब से शुरु होगी यात्रा?
प्रतीकात्मक फोटो

Bharat Gaurav Tourist Train Schedule: भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह यात्रा 1 जून को जयपुर से रवाना होकर वाया अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी. इस यात्रा की अवधि 11 दिन की है, जिसमें नागेश्वर (द्वारिका), सोमनाथ, त्रयम्बकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर एवं ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ साथ भेंट द्वारका एवं द्वारकाधीश मंदिर को देखने का मौका मिलेगा.

दो श्रेणियों में कर सकेंगे यात्रा 

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का यह रेक पूर्णत: त्रित्य श्रेणी वातानुकूलित यात्री बोगी से सुसज्जित है. जिससे कि इस गर्मी के मौसम में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी. यात्रा को दो श्रेणियों ‘स्टैण्डर्ड केटेगरी' व ‘कंफर्ट केटेगरी' में विभाजित किया गया है. स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 26,630/- रखा गया है, जिसमे एसी ट्रेन, नॉन- एसी आवास तथा नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी. जबकि कंफर्ट केटेगरी का मूल्य  31,500/- रखा गया है, जिसके अंतर्गत एसी ट्रेन के साथ एसी आवास एवं एसी बसों की सुविधा मिलेगी.

इन स्थानों पर इस तारीख को पहुंचेगी ट्रेन

यह यात्रा दिनांक 01.06.24 को जयपुर से रवाना होकर दिनांक 02.06.24 को द्वारका पहुंच जाएगी, जहां द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे. जबकि रात्रि विश्राम द्वारिका पुरी में रहेगा. दिनांक 03.06.24 नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं भेंट द्वारका के दर्शन के पश्चात ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना होगी. दिनांक 04.06.24 को ट्रेन सोमनाथ पहुंचेगी, जहाँ यात्रियों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे एवं दर्शन के पश्चात यात्रियों को ट्रेन द्वारा नासिक ले जाया जाएगा. दिनांक 05.06.24 को यह ट्रेन नासिक पहुंचेगी, जहाँ यात्रियों को त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे एवम् रात्रि विश्राम नासिक में रहेगा.

11 तारीख को वापस जयपुर पहुंचेगी ट्रेन 

उसके बाद, दिनांक 06.06.24 को ट्रेन नासिक से रवाना होकर दिनांक 07.06.24 को पुणे पहुंचेगी, जहाँ यात्रियों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जायेंगे एवं दर्शन पश्चात यात्रियों को ट्रेन द्वारा औरंगाबाद ले जाया जायेगा. दिनांक 08.06.24 को ट्रेन औरंगाबाद पहुंचेगी, जहाँ यात्रियों को घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जायेंगे. दर्शन के पश्चात यात्रियों को ट्रेन द्वारा उज्जैन ले जाया जायेगा. दिनांक 09.06.24 को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और रात्रि विश्राम होगा.  दिनांक 10.06.24 को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद ट्रेन रात्रि में जयपुर के लिए रवाना होगी एवं दिनांक 11.06.24 को जयपुर पहुंचेगी.

ट्रेन में होंगी कई सुविधाएं 

इस ट्रेन में कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ, होटल-आवास, खानपान सेवा, ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी. इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं. 

यहां कर सकते हैं सम्पर्क 

यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705, 8595930998 से भी प्राप्त कर सकते हैं. इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है. इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7 वी मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है I सम्बंधित विवरण फ़ोन न. 9001094705, 8595930998 से भी लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- पायलट के कहने पर गहलोत को बनाया गया था CM! 6 साल बाद सचिन ने किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com