विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

Rajasthan: राजस्थान में पंचायतों की सफाई के लिए महीने में चार दिन अधिकारियों को गांव में बितानी होगी रात

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गांवों को वास्तविक रूप से स्वच्छ बनाना हैं. उन्होंने हर पंचायत की साफ-सफाई प्रतिदिन करवाने और अधिकारियों को महीने के चार दिन गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश दिये हैं.

Rajasthan: राजस्थान में पंचायतों की सफाई के लिए महीने में चार दिन अधिकारियों को गांव में बितानी होगी रात
प्रतीकात्मक फोटो

Madan Dilawar News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को शासन सचिवालय परिसर स्थित पंचायती राज भवन के कांफ्रेंस हाॅल में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सभी अधिकारी समय-समय पर ग्राम पंचायतों में संवेदक के माध्यम से करवाई जा रही गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे और पाई गई कमियों को दुरूस्त करवायेंगे. उन्होंने कहा कि गांवों की स्वच्छता का काम करने के लिए पहली प्राथमिकता परंपरागत सफाई के काम करने वाले व्यक्ति ही होने चाहिए. 

साफ-सफाई से लेकर हर व्यवस्था का जायजा लेंगे

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गांवों को वास्तविक रूप से स्वच्छ बनाना हैं. उन्होंने हर पंचायत की साफ-सफाई प्रतिदिन करवाने और अधिकारियों को महीने के चार दिन गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक गांवों में रह कर साफ-सफाई से लेकर हर व्यवस्था का जायजा लेंगे.

प्लास्टिक उपयोग कम करें  

पंचायती राज मंत्री ने जिला स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गठित समितियों की बैठक नियमित रूप से करने और प्लास्टिक स्टाॅकिस्ट की सूची चार दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये. प्लास्टिक उपयोग कम करने तथा प्लास्टिक डिस्पोजल आइटमों से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया. 

उन्होंने ग्राम पंचायतों के आबादी विस्तार हेतु भूमि आवंटन संबंधित लम्बित प्रस्तावों का समय के मुताबिक 7 दिन में निस्तारण के निर्देश दिये हैं. दिलवार ने विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु आवासहीन व्यक्तियों को वितरित पट्टों का भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं. इसके अलावा इस बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 और स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की गई.

यह भी पढ़ें - Rajasthan Weather: राजस्थान में 2 फरवरी से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, जयपुर समेत इन जिलों के लिए जारी अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com