विज्ञापन

भरतपुर में ओपन बिल स्टॉर्क बर्ड से किसानों को पता चलता है मानसून, चोंच बताती है कैसी होगी बारिश?

Rajasthan News: भरतपुर में मानसून के सूचक प्रवासी पक्षी 'ओपन बिल स्टॉर्क' ने दस्तक दे दी है. इनके आने किसानों के चेहरे खिल उठे है. क्योंकि इनका आना मनसून आने का संकेत होता है.

भरतपुर में ओपन बिल स्टॉर्क बर्ड से किसानों को पता चलता है मानसून, चोंच बताती है कैसी होगी बारिश?
Monsoon messenger Openbill Stork
NDTV

Monsoon in Rajasthan 2026: भरतपुर में मानसून की आहट के साथ प्रकृति का अलार्म भी बज गया है. मानसून के सूचक माने जाने वाले 'ओपन बिल स्टॉर्क' ने केवलादेव नेशनल पार्क में दस्तक दे दी है, पक्षी विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है की इनका आना इस बात का संकेत है कि मानसून अब ज्यादा दूर नहीं और जल्द ही भरपूर बारिश होगी.

सफेद-धूसर रंग के होते है ओपन बिल स्टॉर्क

सफेद-धूसर रंग के होते है ओपन बिल स्टॉर्क
Photo Credit: NDTV

हवा में नमी बढ़ते ही तय करते हैं सैकड़ों किलोमीटर का सफर

पस्थानीय लोगों की मान्याता है की ये अनोखे प्रवासी पक्षी हमेशा मानसून से आगे-आगे चलते हैं. जैसे ही हवा में नमी बढ़ती है, ये सैकड़ों किलोमीटर का लंबा और थका देने वाला सफर तय कर भरतपुर पहुंच जाते हैं. इस बार भी  'ओपन बिल स्टॉर्क' के  बड़े झुंड ने घना नेशनल  पार्क में डेरा डाल दिया है और पेड़ों पर घोसलें बनाने शुरू कर दिए हैं. 

'ओपन बिल स्टॉर्क' करीब 6 महीने तक रुकते हैं

पक्षी विशेषज्ञ नवीन करौला ने बताया कि सफेद-धूसर रंग और चोंच के बीच खाली जगह यानी 'ओपन बिल स्टॉर्क' इनकी पहचान है. अपनी इसी विशेष चोंच  की बनावट के कारण ये दलदली इलाकों से घोंघे और सीप को आसानी से निकालकर खा लेते हैं. यह मेहमान पक्षी भरतपुर में करीब 6 महीने तक रुकते हैं. इसी दौरान वे यहां प्रजनन करते हैं, अंडे देते हैं और अपने बच्चों को उड़ना सिखाकर वापस लौट जाते हैं.

चोंच में छुपा है अच्छी बारिश का राज

चोंच में छुपा है अच्छी बारिश का राज
Photo Credit: NDTV

चोंच के गैप में छिपा है मौसम का हाल

किसानों और बर्ड लवर्स के लिए इन पक्षियों का आना बेहद खास होता है. अंचल में यह पुरानी लोक मान्यता है कि 'ओपन बिल स्टॉर्क' की चोंच में भविष्य का मौसम छिपा होता है. यदि इस बार पक्षियों की चोंच के बीच का गैप (खाली जगह) ज्यादा दिखाई दे, तो इसे बंपर बारिश का संकेत माना जाता है.ग्रामीण आज भी इनके व्यवहार और चोंच को देखकर आने वाले मानसून का सटीक अंदाजा लगाते हैं.

'ओपन बिल स्टॉर्क' के आने से  किसानों के चेहरे पर रौनक

प्रवासी पक्षियों के आने से किसानों के चेहरे पर रौनक है, उनका कहना है की जब प्रकृति का दूत आ गया है तो इंद्र देव भी मेहरबान होंगे, भरतपुर में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर शुरू हुई बारिश, 25 जिलों में अलर्ट... दोपहर बाद अजमेर-नागौर में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close