आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर कोटा में शहर और देहात कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. कांग्रेस देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव करवाना नहीं चाहती थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को चुनाव करवाने पड़ रहे हैं. आगामी चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी. चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों को सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं.
राखी गौतम बोलीं- जिसे पार्टी बदलनी है, अभी बदलो लो

कोटा की शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम की कार्यकर्ताओं के लिए नसीहत.
वहीं, शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने दल बदलने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जिसे भी पार्टी बदलनी है, वह अभी बदल ले. चुनाव के दौरान या चुनाव के बाद कांग्रेस का दामन छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा.
बीजेपी की भी तैयारी जारी
कांग्रेस का दावा है कि आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है और भाजपा को विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए. वहीं, बीजेपी अपने मजबूत संगठन और सरकार की योजनाओं के साथ कोटा शहर और देहात में तैयारी में जुटी है.
यह भी पढ़ेंः जयपुर में हिट एंड रन केसः बेकाबू कार ने पिता-बेटी की ले ली जान, 4-5 गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 से ज्यादा घायल