3 years ago
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रविवार को शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी की रस्में उदयपुर में पूरी हुई. लीला पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए. शादी के बाद दूल्हन विंटेज कार में विदा हुई. कई वीआईपी मेहमानों ने इस शादी में शिरकत की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में शरीक हुए. शादी में शामिल होने के लिए आदित्य ठाकरे भी उदयपुर पहुंचे थे. साथ ही सानिया मिर्जा भी यहां नजर आईं.