विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2025

Rajasthan: पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 भी विवादों के घेरे में? राजस्थान हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव को किया तलब

याचिकाकर्ताओं की ओर से पक्ष रखा गया कि करीब आधा दर्जन प्रश्न-उत्तर ऐसे थे, जिनके आंसर सही होने के बावजूद उन्हें गलत ठहराया गया.

Rajasthan: पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 भी विवादों के घेरे में? राजस्थान हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव को किया तलब

Patwari Exam 2025: राजस्थान हाईकोर्ट में पटवारी भर्ती-2025 के परिणाम और आंसर-की को चुनौती दी गई है. अभ्यर्थियों ने परीक्षा में एक दर्जन से अधिक प्रश्नों और उनके उत्तरों पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट का रुख किया है. हाईकोर्ट ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव और रेवेन्यू बोर्ड के रजिस्ट्रार से जवाब तलब किया है. जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने पूरबा राम व अन्य की याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने पूछा कि विवादित प्रश्न-उत्तरों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति क्यों न गठित की जाए? साथ ही अदालत ने सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षकारों को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. इससे पटवारी भर्ती प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है. बोर्ड ने पहले उत्तर कुंजी जारी कर परिणाम घोषित किए थे, लेकिन अब विवाद बढ़ गया है.

याचिकाकर्ता का पक्ष- आधा दर्जन प्रश्नों के उत्तर पर विवाद

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने बताया कि भर्ती परीक्षा में करीब आधा दर्जन विवादित प्रश्न-उत्तर थे, जहां याचिकाकर्ताओं के सही उत्तरों को आंसर-की में गलत ठहराया गया. इससे भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता हुई है. याचिका में इनकी जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने और रिपोर्ट आने तक नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की गई है.

3 दिसंबर को जारी हुआ था रिजल्ट

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 17 अगस्त को पटवारी के 3 हजार 705 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई थी. इसके बाद हाल ही में 3 दिसंबर को बोर्ड ने भर्ती का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. लेकिन आंसर-की पर विवाद के बाद अब कई तरह की अटकलें लग रही हैं. 

यह भी पढ़ेंः 'जनता को पानी नहीं दे सकते तो मेरे दफ्तर का कनेक्शन भी काट दो', विधायक नौक्षम चौधरी ने अफसरों को फोन पर लताड़ा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com