विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2025

Rajasthan: कमला देवी हत्याकांड के आरोपी को फांसी देने की मांग, बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे लोग

एसडीएम ने कहा कि अगले 5 दिनों में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, गांव में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात सामने आई है.

Rajasthan: कमला देवी हत्याकांड के आरोपी को फांसी देने की मांग, बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के भटियाणी गांव में कुछ दिनों पूर्व बुजुर्ग महिला कमला देवी की उनके घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के आरोप में गांव की ही 20 वर्षीय संजू प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, ग्रामीण इस जांच से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि इस हत्याकांड में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं. ग्रामीणों ने संजू की मां और पड़ोसी गांव रामसर और टाटोटी के कुछ युवकों पर भी संदेह जताया है. उनका कहना है कि ये संदिग्ध युवक अक्सर संजू के घर आते-जाते थे, इसलिए इनकी भी जांच होनी चाहिए. ग्रामीणों ने मांग की है कि संजू की मां सहित इन संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए.

आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की मांग

इसके अलावा, ग्रामीणों ने मृतका कमला देवी के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है. बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नसीराबाद पहुंचे और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए "आरोपियों को फांसी दो" के नारे लगाते हुए उखंड कार्यालय के बाहर अंबेडकर सर्किल पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की. ग्रामीणों की मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान क्षेत्र के दयाल राम गुर्जर और हंसराज चौधरी ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को सुरक्षा देने की अपील की. 

आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

उन्होंने बताया कि हत्या वाले दिन परिजनों और ग्रामीणों ने एक घंटे के लिए धरना प्रदर्शन किया था और 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग रखी थी. पुलिस अधिकारियों ने इस पर आश्वासन दिया था, लेकिन अब एसडीएम ने ग्रामीणों से 5 दिन का और समय मांगा है. एसडीएम ने कहा कि अगले 5 दिनों में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, गांव में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात सामने आई है. ग्रामीण अब इस हत्याकांड में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके और न्याय सुनिश्चित हो.

ये भी पढ़ें:- मेहमानों के लिए 17 आइटम वाला गिफ्ट पैक, देखें शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी की रस्मों की अनदेखी तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com