Gold Chain: सोने के आसमान छूते दामों के बीच अगर कोई ले उड़े सोने की चेन तो छूट जाते हैं पसीने. एक ऐसी ही घटना आई सामने जिसे देख हर कोई दंग रह गया और यह घटना चर्चा का विषय बन गई . जहां एक तरफ व्यापारी चोरी की घटनाओं से परेशान रहते हैं, वहीं नागौर के डेगाना शहर के सराफा बाजार में एक बेहद अनोखी घटना सामने आई यहां एक कबूतर सर्राफा दुकान से करीब एक लाख रुपए कीमत की सोने की चैन लेकर उड़ गया और बाजार की छत पर जा बैठा .
इस घटना से कुछ देर के लिए पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. लोग दुकान की बिल्डिंग के सामने भीड़ लगाकर खड़े हो गए और कबूतर की ताक में लग गए.
कबूतर दुकान से ले उड़ा सोने की चेन
जानकारी के अनुसार डेगाना के सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सोने के आभूषण तैयार किए जा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक कबूतर दुकान के अंदर घुस आया और तैयार हो रही सोने की चैन को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया. घटना को देखकर व्यापारी और आसपास के दुकानदार कुछ पल के लिए तो सकते में आ गए . सोने जैसी कीमती वस्तु को इस तरह उड़ते देख सभी हैरान रह गए. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत कबूतर पर नजर बनाए रखी और उसे नीचे उतारने प्रयास शुरू कर दिए.
व्यापारियों ने ली राहत की सांस
हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद कबूतर वहां से सोने की चैन गिरा कर उड़ गया और सोने की चैन सुरक्षित वापस मिल गई. जिसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली. सर्राफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि बढ़ते सोने के दामों के चलते सुरक्षा पहले ही चिंता का विषय है, लेकिन कबूतर द्वारा सोना ले जाने जैसी यह घटना पहली बार सामने आई है.
पूरे बाजार में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही और लोग इसे लेकर हैरानी भी जताते रहे. जिसके फोटो वीडियो भी सामने आए जिसे देख हर कोई दंग रह गया.
यह भी पढ़ेंः क्या सलमान खान कल आएंगे जयपुर? उपभोक्ता अदालत में पेश होने के लिए वारंट जारी