Ajmer News: राजस्थान का अजमेर जिला 28 फरवरी (शनिवार) को एक ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली (Kayad Vishram Sthali) से न केवल प्रदेश को 23500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे, बल्कि हजारों युवाओं के हाथ में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र (Govt Job Appointment Letter) भी सौंपेंगे. इस मेगा शो को लेकर सुरक्षा एजेंसियां इतनी सतर्क हैं कि किशनगढ़ से अजमेर तक परिंदा भी पर नहीं मार सकता.
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर 'बॉइंग 707' की लैंडिंग, SPG का सख्त पहरा
पीएम मोदी का सफर किशनगढ़ एयरपोर्ट से शुरू होगा, जहां उनका विशेष विमान बॉइंग 707 लैंड करेगा. सुरक्षा की कमान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने संभाल ली है. एयरपोर्ट के हर एंट्री पॉइंट पर कड़ी निगरानी है और बिना अधिकृत पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. अगर आप शनिवार को एयरपोर्ट रोड या आसपास की यात्रा करने वाले हैं, तो भारी सुरक्षा जांच के लिए तैयार रहें.
सेना के हेलीकॉप्टर से होगा 'हवाई सफर', कायड़ में 2 लाख का मजमा
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के बजाय सीधे सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे. सभा स्थल पर करीब 5000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. भीड़ को संभालने के लिए कार्यक्रम स्थल को अलग-अलग सेक्टर्स में बांटा गया है. इस दौरान HPV वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत होगी और राजस्थान के युवाओं को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे.
जाम से बचना है तो पढ़ लें ये जरूरी जानकारी
अजमेर एसपी वंदिता राणा और कलेक्टर लोक बंधु ने स्पष्ट किया है कि 2 लाख लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में कई ट्रैफिक डायवर्जन (Traffic Diversions) किए गए हैं. जयपुर-अजमेर हाईवे और कायड़ की ओर जाने वाले रास्तों पर पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम हैं. आम जनता के लिए जल्द ही विस्तृत रूट मैप जारी किया जाएगा ताकि किसी को असुविधा न हो.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: On PM Modi's upcoming visit, SP Ajmer, Vandita Rana says, "... Around five thousand security personnel are being deployed in the wake of PM Modi's visit. Parking arrangements and traffic diversions are being managed..." pic.twitter.com/nQwi8L7LAT
— ANI (@ANI) February 26, 2026
मुख्यमंत्री और दिग्गज मंत्रियों ने खुद संभाली कमान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 24 फरवरी को खुद कायड़ विश्राम स्थली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था. उनके साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहे थे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पीने के पानी, मेडिकल सुविधा और बिजली की सप्लाई में कोई कमी न रहे.
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में आबादी घटाने के लिए बना था चुनाव में 2 बच्चों की सीमा वाला नियम, क्या है अभी जनसंख्या का हाल?