PM मोदी ने बुलंदशहर को दी 19000 करोड़ रुपए की परियोजना की सौगात, बोले, '2047 तक विकसित भारत बनाना है लक्ष्य'

PM Modi Bulandshahr Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने बुलंदशहर के लिए 19, 100 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेल, सड़क, गैस, तेल और शहरी विकास और आवास जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (PM Modi In Bulandshahr) को 19 हजार करोड़ रुपए की परियोजना की सौगात दी. गुरूवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय आ गया है और हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलंदशहर के लिए 19, 100 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेल, सड़क, गैस, तेल और शहरी विकास और आवास जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं.
हमारी सरकार देश में चार एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित कर रही है. इनमें से एक ग्रेटर बुलंदशहर में बनाया गया है, जिसका उद्घाटन आज किया जाएगा. इससे पश्चिमी क्षेत्र के व्यवसायों को लाभ होगा.

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री

इससे पहले, बुलंदशहर में आयोजित सार्वजनिक रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वागत किया और स्थानीय नेताओं ने प्रधानमंत्री को भगवान राम की मूर्ति भेंट किया. भेंट में मिली भगवान राम की मूर्ति पर पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और आज यहां के लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला. 

Advertisement

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने बुलंदशहर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कल्याण सिंह जैसा सपूत दिया, जिन्होंने राम काज और राष्ट्र राज, दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

किसान कल्याण को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले कुछ सालों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपए खर्च किए हैं. आज दुनिया में यूरिया की एक बोरी 3000 रुपए तक मिलती है, लेकिन भारत के किसानों को यह 300 रुपए से भी कम में मिल रही है.

किसान कल्याण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार हर किसान के परिवार के चारों ओर एक पूर्ण सुरक्षा कवच बना रही है, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उर्वरक मिलता रहे.

मोदी ने कहा कि किसी भी सरकार ने किसानों के लिए इतना काम नहीं किया, जितना हमारी सरकार ने किया कि पिछले 10 सालों में हर जनकल्याणकारी योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है. करोड़ों पक्के मकान बने हैं, जिसके सबसे बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेतिहर मजदूर हैं.गांवों में करोड़ों घरों में शौचालय बनाए गए हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, पहली बार गांवों के करोड़ों घरों में नल से पानी पहुंचा है.इसका सबसे बड़ी लाभार्थी किसान परिवारों की माताएं और बहनें हैं,पहली बार किसानों और खेतिहर मजदूरों को भी पेंशन की सुविधा मिली है.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने किसानों को मुश्किल समय में मदद की, किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-युवाओं के गाइडेंस से तैयार होगा BJP का मेनिफेस्टो, पीएम मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से मांगे सुझाव


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.