विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2024

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी की रैली में जुटेगी 6 जिलों की भीड़, आज करौली में होगी विशाल जनसभा

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करौली में रैली करने वाले हैं. वे दोपहर बाद यहां पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान बड़ी तादाद में लोगों की जुटने का दावा किया जा रहा है.

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी की रैली में जुटेगी 6 जिलों की भीड़, आज करौली में होगी विशाल जनसभा
आज करौली में जनसभा करेंगे पीएम मोदी.
ANI

PM Modi Karauli Rally: मीठी ईद के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान आने वाले हैं. गुरुवार को करौली शहर में वे भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम की सभा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को चाक चौबंद कर अंतिम रूप दे दिया है. भीड़ के लिए विशाल डोम लगाए गए हैं. साथ ही लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबंध भी किया गया है. पीएम मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी पार्टी के स्थानीय नेता एवं संगठन पदाधिकारी गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर संदेश दिया है.

करौली में जुटेंगे 6 जिलों के लोग

धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने बताया, '11 अप्रैल को करौली जिला मुख्यालय स्थित सिद्धार्थ सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. दोपहर के बाद होने वाली सभा में धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा एवं कोटा से भारी तादात में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहेंगे. प्रधानमंत्री की सभा को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए धौलपुर एवं करौली क्षेत्र से भारी तादाद में महिला एवं पुरुषों की भीड़ पहुंचेगी.'

सीएम भजनलाल भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत तमाम नेता संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. पीएम के दौरे को लेकर भाजपाइयों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. भाजपायों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भारी भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है. जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने बताया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभा में पहुंचना ही भीड़ को अपने आप में एकत्रित कर देता है. उनके चेहरे को देख भीड़ स्वत् ही पहुंच जाती है. करौली धौलपुर संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंका जाएगा. पीएम के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पार्टी और संगठन के साथ जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं.'

सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. एसपीजी समेत स्थानीय पुलिस एवं आरएसी का जाप्ता भारी तादाद में तैनात किया जाएगा. सभा स्थल के प्रांगण को एसपीजी ने पूरी तरह से कब्जे में ले लिया है. प्रशासन के अधिकारी एवं पार्टी के जिम्मेदार लोगों को ही अनुमति दी जा रही है. विशाल पंडाल के अंदर हजारों की तादाद में कुर्सियों का प्रबंध किया जा रहा है.

LIVE TV

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com