डीग में प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कार्रवाई की. 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह की टीम ने दुकानों और गोदामों पर छापा मारा. मिलावटी खाद्य पदार्थ को नष्ट कराया. चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स को नष्ट करा दिया.
चिप्स में रंग मिला
सबसे पहली बड़ी करवाई 'खंडेलवाल चाट भंडार' पर हुई, जहां चटख रंगों से सने 10 किलो आलू चिप्स बरामद हुए. इन चिप्स में मिलाया गया रंग सेहत के लिए बेहद खतरनाक था, जिसे मौके पर ही मिट्टी में मिला दिया गया.
एक्सपायरी डेट के कोल्ड ड्रिंक्स मिली
दूसरी बड़ी कारवाई शर्मा एजेंसी' पर टीम ने दबिश दी, तो वहां का नज़ारा हैरान करने वाला था. यहां करीब 714 लीटर एक्सपायरी कार्बोनेटेड बेवरेज का जखीरा मिला. ये वो कोल्ड ड्रिंक्स थीं, जिनकी तारीख निकल चुकी थी, लेकिन इन्हें बाजार में खपाने की तैयारी थी. प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में इस पूरे जहर को नाली में बहाकर नष्ट कर दिया.
जिला कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और CMHO डॉ. विजय सिंघल के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई हुई. जिससे इलाके में मिलावटखोरों पर हड़कंप मच गया. अधिकारी नरेंद्र सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जनता की सेहत से खिलवाड़ किया, तो अंजाम बुरा होगा. दुकानदारों को साफ-सफाई और शुद्ध सामग्री के भंडारण के लिए सख्त पाबंद किया गया है.
यह भी पढ़ें: पत्नी और बेटे ने मिलकर कर दी पति की हत्या, रुमाल से गला घोंट नाले में फेंकी लाश; 4 गिरफ्तार