विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Rajasthan: 5 दिन बाद पुलिस को मिला रक्षम जाटव, खाटूश्यामजी से हो गया था लापता, देखें पहली तस्वीर

निर्जला एकादशी के दिन खाटू श्याम जी मंदिर से लापता हुए 3 साल के बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है. आज इस पूरे मामले के खुलासे के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Rajasthan: 5 दिन बाद पुलिस को मिला रक्षम जाटव, खाटूश्यामजी से हो गया था लापता, देखें पहली तस्वीर
3 साले के बच्चे रक्षम जाटव को पुलिस बरामद करके खाटू ले आई है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर से लापता हुए 3 साल के रक्षम जाटव को पुलिस ने ढूंढ निकाला है. करीब 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद थाना प्रभारी पवन चौबे के नेतृत्व में मंगलवार को जयपुर के लिए रवाना हुई टीम बुधवार सुबह बच्चे को लेकर वापस खाटू लौट आई है. इस वक्त बच्चा थाने में है और उसकी पहली तस्वीर भी सामने आई है. हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले का खुलासा नहीं किया है. कुछ घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पूरी जानकारी दी जा सकती है. फिलहाल रक्षम को लेने के लिए उसके माता-पिता व नानी पुलिस स्टेशन पहुंची हैं. 

निर्जला एकादशी के हुआ लापता

निर्जला एकादशी के दिन रक्षम अपनी मां और नानी के साथ खाटूश्यामजी आया था. मां और नानी ने बच्चे की खराब तबीयत और तेज धूप को देखते हुए एक अनजान व्यक्ति को सौंप दिया था. लेकिन जब परिजन वापस आए तो बच्चा और अनजान व्यक्ति दोनों गायब थे. इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर मामला दर्ज कराया था.

सीसीटीवी में नजर आया अज्ञात शख्स

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज  खंगालना शुरू किया तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति जयपुर से साथ आया था और उसने लगभग 5 घंटे तक खाटू में बिताए. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अज्ञात व्यक्ति लगभग 4-5 घंटे तक उसी जगह के आसपास परिजनों का इंतजार करता रहा, जिसके बाद वह सामान को एक प्रसाद की दुकान पर छोड़कर और बच्चे को लेकर चला गया.

ये भी पढ़ें:- 'उनकी स्माइल सबसे ज्यादा याद आती है', पुण्यतिथि पर पिता को याद कर भावुक हुए सचिन पायलट

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com