विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2025

रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग के गुर्गे के ठिकानों पर छापेमारी, पुलिस को मिली लाखों की नगदी

झुंझुनू पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण की आपराधिक गैंग पर बड़ी चोट की है. पुलिस ने गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी की है.

रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग के गुर्गे के ठिकानों पर छापेमारी, पुलिस को मिली लाखों की नगदी

Rajasthan News: राजस्थान में रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों पर पुलिस की पैनी नजर है. वहीं झुंझुनू पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण की आपराधिक गैंग पर बड़ी चोट की है. पुलिस ने गैंग के सक्रिय गुर्गे राहुल स्वामी (राहुल रिणाउ) की बहन काजल और उसके पति शिवगौतम स्वामी के बनवास, सिंघाना स्थित मकान पर छापा मारा. इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 लाख 92 हजार 240 की भारी नकद राशि और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई.

गिरफ्तार जसपाल ने दी थी जानकारी

एसपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को यह कार्रवाई हाल ही में गिरफ्तार हुए मुलजिम रोहन गुर्जर उर्फ चेची उर्फ जसपाल से पूछताछ और तकनीकी आसूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद की. पुलिस को संदेह है कि शिवगौतम स्वामी और काजल लगातार गुर्गे राहुल स्वामी के संपर्क में थे और उसे स्थानीय आसूचनाऔर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

मकान मालिक से पूछताछ

पुलिस ने संदिग्ध शिवगौतम स्वामी और काजल से जब्त की गई नकद राशि और मोबाइलों के संबंध में पूछताछ की. क्योंकि वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए. पुलिस ने मकान मालिक जगदीश प्रसाद स्वामी से भी पूछताछ शुरू कर दी है. इसके अलावा पुलिस अब संदिग्धों द्वारा एक बड़े भूखंड पर चलाए जा रहे 'मरूधर ट्रेडिंग' नामक बिल्डिंग मेटेरियल के शोरूम, गोदाम और उनके दो मंजिला आवासीय भवन के आय के स्रोतों की गहन जांच कर रही है.

इस धरपकड़ अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृताधिकारी नोपाराम भाकर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था. कार्रवाई में पुलिस थाना सिंघाना, पचेरी कलां और बुहाना के जाप्ते ने संयुक्त रूप से भाग लिया, जो गैंग से जुड़े सक्रिय सदस्यों की धरपकड़ के अभियान का हिस्सा है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: 4 साल पहले वीडियो वायरल होने से थे नाराज, बदला लेने के लिए हाथ-पैर तोड़ बनाया वैसा VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com