विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

Rajasthan: मासूम से क्रूरता के मामले में शिक्षा मंत्री सख्त, मदन दिलावर ने स्कूल सीज करने के दिए निर्देश

Rajasthan: इस मामले में बच्चे की मां ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

Rajasthan: मासूम से क्रूरता के मामले में शिक्षा मंत्री सख्त, मदन दिलावर ने स्कूल सीज करने के दिए निर्देश
शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन शुरू कर दिया है.

Pratpgarh's Arya Kul School case: प्रतापगढ़ के निजी स्कूल में मासूम बच्चे से क्रूरता का मामला सामने आने के बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. शिक्षा विभाग ने जीरो माइल चौराहे पर स्थित आर्य कुल शिक्षण संस्थान की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बच्चे की मां ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद दिलावर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिलावर ने कहा, "जो मामला सामने आया, वह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है. स्कूल को सीज कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं."

कमरे में घंटों तक बच्चों को रखा जाता था बंद

स्कूल के प्ले ग्रुप में पढ़ने वाले बच्चे को स्कूल में अलग कमरे में बंद किया जाता था और उसके हाथ-पैर बांधकर उसे घंटों बैठाए रखा जाता था. इस मामले में 22 मार्च को कोतवाली थाने में प्रिंसिपल निर्मला कुंवर, प्रबंधन कर्मी संगीता कुंवर और स्कूल संचालक लोकेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. जांच के आधार पर पुलिस ने 20 अप्रैल को प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया.  

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चे की मां पहुंचीं स्कूल तो हुआ मामले का खुलासा

बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जानबूझकर कमरे में बंद किया जाता था और यहां तक कि यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में भी उसकी देखभाल नहीं की गई. जब उन्हें शक हुआ तो वे स्कूल पहुंचीं, जहां उन्हें सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला कुंवर बच्चे को मार रही हैं. 

मामला सामने आने के बाद जांच प्रतापगढ़ के डीएसपी को सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. वहीं, बच्चे के माता-पिता ने SC/ST एक्ट, जेजे एक्ट और शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

यह भी पढ़ेंः प्रतापगढ़ के प्राइवेट स्‍कूल में 4 साल के छात्र के हाथ-पैर बांधकर पीटा, प्रिंस‍िपल ग‍िरफ्तार  


  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com